फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

.. अब तेंदुए ने पालतू कुते पर हमला कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 20एलकेएच501
विज्ञापन


तेंदुए ने पालतू कुत्ते पर किया हमला, घायल
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन मैलानी रेंज की जटपुरा बीट से निकले एक तेंदुए ने जंगल किनारे बसे गांवों में पिछले एक महीने से आतंक मचा रखा है। सोमवार की सुबह तेंदुए ने हरदुआ फार्म में पालतू कुत्ते पर हमला कर दिया, इससे वह गंभीर घायल हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी है।
विज्ञापन

जटपुरा बीट जंगल से सटे हरदुआ फार्म निवासी कमलेश कुमार का पालतू कुत्ता सोमवार सवेरे मकान के पीछे चहलकदमी कर रहा था। इस दौरान मकान किनारे गन्ने के खेत से निकले एक तेंदुए ने कुत्ते पर हमला कर दिया। फार्म के अन्य पालतू कुत्तों के तेज आवाज से भौंकने पर परिवारीजन मकान के पिछले हिस्से पर शोर मचाते हुए पहुंचे तो तेंदुआ कुत्ते को छोड़कर गन्ने के खेत में घुस गया। सूचना पर पहुंचे फारेस्टर मोहम्मद उमर और फारेस्ट गार्ड सुखपाल ने कुत्ते पर हमले की पुष्टि की है। इस बाबत टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक डॉ. अनिल पटेल का कहना है कि बफरजोन जटपुरा बीट जंगल से रास्ता भटकर आबादी के निकट पहुंचे तेंदुए की निगरानी के वनकर्मियों के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें