फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाजिरी लगाकर विद्यालय से नदारद मिली प्रधानाध्यापक और शिक्षिका, नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
09एलकेएच05, 06
विज्ञापन


हाजिरी लगाकर नदारद मिली प्रधानाध्यापक और शिक्षिका, नोटिस
नोडल अफसर/प्रमुख सचिव के निरीक्षण में हुआ खुलासा
जिला अस्पताल, तहसील, विद्यालय समेत कैमहरा गांव का किया निरीक्षण

अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। जनपद के नोडल अफसर/प्रमुख सचिव (श्रम एवं सेवायोजन) सुरेश चंद्रा ने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन गुरुवार को जिला अस्पताल, सदर तहसील, प्राथमिक विद्यालय ओदरहना का स्थलीय निरीक्षण किया। सदर ब्लॉक के गांव कैमहरा में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद प्रधानमंत्री आवास और शौचालयों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। इसके बाद थाना खीरी में पुलिस के कामकाज की पड़ताल की।
प्रमुख सचिव सुरेश चंद्रा सुबह 10 बजे निरीक्षण करने जिला अस्पताल पहुंचे, जहां सीधे मरीजों और तीमारदारों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जाना। अल्ट्रासाउंड के लिए भटक रहे मरीज की तुरंत जांच कराने के लिए सीएमओ को निर्देश दिए। इस दौरान प्रमुख सचिव ने कई दिनों से भर्ती एक गंभीर मरीज को लखनऊ रेफर करने के निर्देश सीएमएस को दिए। इसके बाद सदर तहसील में निरीक्षण कर फरियादियों से समस्याएं पूछीं, तो असंक्रमणीय भूमि को संक्रमीण भूमि में दर्ज न किए जाने का मामला सामने आया। विनोद कुमार पांडेय समेत कई वकीलों ने भी ऐसे सैकड़ों मामले जानबूझकर लंबित करने का आरोप तहसील प्रशासन पर लगाया। इस पर प्रमुख सचिव ने नाराजगी जताते हुए तहसीलदार को एक माह के अंदर समस्त लंबित मामले निस्तारित करने के कड़े निर्देश दिए। इसके बाद सदर ब्लॉक के गांव ओदरहना में प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया, जहां कई कमियां मिलीं। यहां की प्रधानाध्यापक और शिक्षिका उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर करके धरना प्रदर्शन में शामिल होने चली गईं। पंजीकृत 124 बच्चों में से 26 उपस्थित मिले। कैंपस और शौचालय गंदा मिला। खाना भी मेनू के अनुसार नहीं बना था। प्रमुख सचिव के निर्देश के बाद बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने दोनों शिक्षकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर ब्लाक के मुख्यमंत्री समग्र ग्राम योजना और स्वराज अभियान में चयनित कैमहरा गांव में चौपाल लगाकर प्रमुख सचिव ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, जिसमें गांव में जलभराव की समस्या सामने आई। कई ग्रामीणों ने आवास न मिलने की शिकायत की, जिस पर संबंधित अधिकारियों को निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने गांव में भ्रमण कर प्रधानमंत्री आवास और शौचालयों की स्थलीय जांच की। इसके बाद उन्होंने थाना खीरी का निरीक्षण किया, जहां पर विवेचना रजिस्टर, समाधान दिवस का रजिस्टर देखा। फिर क्षेत्र में होने वाले अपराधों के बारे में एसएचओ विपिन कुमार सिंह से जानकारी ली। इस दौरान डीडीओ अनिल कुमार सिंह, एसडीएम सदर अरूण कुमार सिंह, सीओ सिटी आरके वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें