फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दशक बाद रोशन हुए तीन और गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 09एलकेएच501
विज्ञापन

रोशनी देखी तो आंखों में चमक आई
सत्तर साल बाद बाद तीन और गांवों में पहुंची बिजल
ग्रंट नंबर 11 के भूपपुर, बरगदिया और बंजरिया गांव बिजली की रोशनी से जगमगाए
अमर उजाला ब्यूरो
बांकेगंज। सात दशक से अंधेरे में जिंदगी गुजार रहे तीन बिजली विहीन गांव के लोगों के लिए सोमवार की सुबह खुशियां लेकर आई। इससे पहले इन गांवों के लोग बिजली की रोशनी को तरस रहे थे। पड़ोसीगांव में जलते बिजली बल्ब ग्रामीणों को मुंह चिढ़ाते नजर आते थे। सोमवार दोपहर गांव पहुंचे विधायक और बिजली विभाग के अफसरों ने बिजली सप्लाई चालू कर गांव को सौगात दी।
विज्ञापन

बांकेगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर 11 के भूपपुर, बरगदिया और बंजरिया गांव में आजादी के इतने दशक बाद बिजली न आने से लोग अंधेरे में जिंदगी बसर कर रहे थे। इन गांवों का पहले अंबेडकर गांव में चयन होने से गांव में दस साल पहले से बिजली बिजली को पोल लगाए तो जरूर गए, लेकिन इन गांवों का विद्युतीकरण नहीं किया गया। 15 दिन पहले इन गांवों के वाशिंदों ने विधायक रोमी साहनी से मुलाकात कर गांव के विद्युतीकरण की जब आवाज उठाई, तो उन्होंने मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी संजय गोयल को चिट्ठी लिखने के अलावा स्वयं मुलाकात संबधित गांवों का विद्युतीकरण करने की बात कही। सोमवार को संबधित गांवों में विद्युतीकरण पूरा होने पर विधायक ने गांव पहुंचकर बिजली स्विच आन कर लोगों को रोशनी की सौगात दी। घरों में लगे बल्ब रोशन हुए तो गांव वालों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने ग्रामीणों को विद्युतीकरण की बधाई दी, गांव वालों ने विधायक का मुंह मीठा कराया और उनके प्रयासों के लिए आभार जताया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि रोमी कक्कड़, अनुपम बाजपेयी, गोल्डी गोयल, जेई सर्वेश सिंह सहित ग्रामीण, कार्यदायी संस्था एल एंड टी के अफसर और कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें