फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ डिपो की बस पलटी, 13 यात्री घायल

Sun, 01 Jul 2018 12:25 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर लिधियाई मोड़ के पास शनिवार की सुबह करीब 4.30 बजे मेरठ डिपो की रोडवेज बस पलट गई। उसमें 45 यात्री सवार थे। बस यात्रियों को शामली से लेकर लखनऊ जा रही थी। हादसे के बाद चीख-पुखार मच गई। इसमें 13 यात्रियों के साथ बस और कंडक्टर को मिलाकर 13 लोगों को चोटें आईं, जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी मितौली भेजा गया। शराब पीकर बस चलाने की आशंका के चलते यात्रियों के कहने पर डॉक्टर ने बस चालक का मेडिकल किया है।
विज्ञापन

सुबह 4.30 बजे हादसे के वक्त ज्यादातर यात्री नींद थे। चालक को झपकी आना हादसे की वजह माना जा रहा हैै। वहीं यात्रियों का आरोप है कि चालक नशे में था। इससे पहले भी एक-दो जगह गाड़ी रोड से नीचे उतरते उतरते बची थी, जिस पर लोगों ने चालक को टोका भी था। उसके बाद वह गाड़ी ठीक चलाने लगा, लेकिन मैगलगंज थाना क्षेत्र में लिधियाई मोड़ के पास बस रोड के नीचे उतर गई और असंतुलित होकर पलट गई। सामने वाला शीशा तोड़कर यात्री बाहर निकले। यूपी 100 को सूचना दी गई, जिसके बाद घायलों को निकाला गया। एंबुलेंस की मदद से घायलों को मितौली सीएचसी भेजा गया। उपचार के दौरान यात्रियों ने चालक के नशे में होने के आरोप लगाए, जिस पर डॉक्टर ने चालक का मेडिकल किया है। घायल होने वाले यात्रियों में सुमन श्रीवास्तव निवासी रामपुर, शकील अहमद निवासी रामपुर, गरिमा कपूर निवासी लखनऊ, आशू निवासी शामली, महेश निवासी बरेली, शादीन अहमद निवासी रामपुर, एएम जावेद निवासी हापुड़, गौरव कश्यप निवासी बरेली, नफीस निवासी शामली, सविता रानी निवासी मेरठ, सुरेंद्र कुमार निवासी मेरठ, चालक नरेंद्र कुमार निवासी मुजफ्फरनगर और कंडक्टर संजय कुमार यादव निवासी मुजफ्फरनगर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें