फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में किसान हुआ बेहाल: जितिन प्रसाद

Sun, 03 Jun 2018 01:07 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
Jitin Prasad
विज्ञापन
भाजपा शासन में किसान बेहाल हैं। किसानों ने पहले तो दिन रात मेहनत करके अपने गन्ने की रखवाली की जब गन्ना बिकने का समय आया तो पर्चियों के लाले पड़ गए। किसी तरह पर्चियां हासिल करके गन्ने को मिल तक पहुंचाया, तो भुगतान के लिए मिलों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। किसान अब यह जान चुका है कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसान विरोधी रवैया अपनाए हुए हैं। यह कहना है पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद का।
विज्ञापन

उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में कई जगह किसानों की सभा की। इसमें कहा कि देश में चीनी की भरमार है फिर भी भाजपा सरकार पाकिस्तान से चीनी का आयात कर रही है। केन्द्र सरकार को देश के किसानों को यह बताना होगा कि किन परिस्थितियों में पाकिस्तानी चीनी देश के लोगों को परोसी जा रही है। जितिन प्रसाद ने कहा कि किसानों को अपनी फसलें बचाने के लिए दिन रात खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है। आवारा जानवर किस समय आकर खेतों में महीनों की मेहनत को बर्बाद कर दें यह किसी को पता नहीं होता है। केन्द्र और प्रदेश सरकार ने आज तक इन आवारा जानवरों के लिए न तो कोई गौशाला बनवायी न इन्हें निरुद्ध करने के लिए कोई स्थान निश्चित किया है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ग्राम नगरा, भीखमपुर, डोकरपुर, लक्ष्मननगर, रामपुर, बंधिया, जगना, परसेहरा, फत्तेपुर, कल्लुआमोती में सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ सुजीता कुमारी, नवीन पांडेय, विनीत मिश्रा, डॉ. बाबू लाल गुप्ता, रामनरेश वर्मा, रामसागर मिश्रा, संत किशोर, चन्द्रप्रभा अवस्थी, विजय पाल, प्रहलाद पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें