टॉप टेन की सूची में बेटियों का दबदबा
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। सीबीएसई के दसवीं के नतीजों में बेटियों का ही दबदबा कायम रहा। बेटियों ने टॉप टेन की सूची में बेटों को काफी पीछे छोड़ दिया। इसमें 98 प्रतिशत अंक लाकर डान बास्को की छात्रा सुहानी बाजपेई जिला टॉपर, केंद्रीय विद्यालय की छात्रा आकृति विश्वास 97.2 प्रतिशत अंक लाकर दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं तीसरे नंबर पर डान बास्को की साक्षी मिश्रा और चौथे नंबर पर 96.4 प्रतिशत अंक लाकर बाबा सिंह पब्लिक स्कूल रेहरिया की छात्रा सिमरन कौर रहीं। 96 प्रतिशत अंक लाकर डान बास्को की छात्रा अंशिका सिंह पांचवे तो छठे नंबर 95.4 अंक हासिल कर अजमानी इंटरेनशनल स्कूल की छात्रा जसकीरत कौर छठे नंबर पर रहीं।
आईएएस बनना चाहती हैं सुहानी
29 एलकेएच 10
लखीमपुर खीरी। 98 प्रतिश अंक लाकर जिले की टॉपर रही डान बास्को की छात्रा सुहानी बाजपेई की आईएएस बनने की इच्छा है। कपूरथला निवासी सुहानी के पिता प्रियरंजन बाजपेई एक फार्मा कंपनी में मेडिकल रिप्रजेंटेटिव और मां शालिनी बाजपेई बेसिक में शिक्षिका हैं। सुहानी ने बताया कि कॉलेज और कोचिंग के बाद नियमित दो घंटे पढ़ाई करने से कामयाबी मिली है।
सुहानी को मिले अंक
इंग्लिश- 97
सोशल साइंस-100
मैथ-98
कंप्यूटर-99
हिंदी-96
....................
आईएस बन देश सेवा करना चाहती हैं आकृति
29 एलकेएच 11
लखीमपुर खीरी। केंद्रीय विद्यालय की छात्रा आकृति विश्वास 97.2 प्रतिशत अंक लाकर जिले में दूसरे स्थान पर रही हैं। महराजनगर निवासी आकृति के पिता विश्वास श्रीवास्तव पेशे से वकील है और मां नमिता श्रीवास्तव प्राथमिक स्कूल में शिक्षिका हैं। उसकी तमन्ना आईएएस बनकर लोगों की सेवा करना है।
=
आकृति को मिले अंक
इंग्लिश-93
सोशल साइंस-99
साइंस-99
मैथ-99
हिंदी-96