फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली वाहनों का चला चेकिंग का महाअभियान, कई वाहनों पर गिरी गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर मानकों की धज्जियां उड़ा रहे कई वाहन सीज
विज्ञापन

-एआरटीओ ने पुलिस अधिकारियों के साथ चलाया स्कूली वाहनों को लेकर चेकिंग अभियान
-दो स्कूली बसों के साथ दर्जनों वाहन किए सीज
फोटो संख्या 07एलकेएच401, 402, 403
अमर उजाला ब्यूरो
पलियाकलां।
मानकों की धज्जियां उड़ाकर सड़क पर फर्राटा भर रहे स्कूली वाहनों के साथ अन्य वाहनों शिकंजा कसने के लिए सोमवार को एआरटीओ ने पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर बड़े स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मानकों के विपरीत चल रहे दर्जनों वाहनों को सीज कर दिया गया। इसमें दो स्कूली बसें भी शामिल हैं। भारी पुलिस बल के साथ अभियान चलाया गया। बिना पंजीकरण वाले कई ई-रिक्शा सीज किए। साथ ही एक जेसीबी, दो बसें, एक छोटा रिक्शा, एक बाइक संपूर्णानगर व पलिया इलाके में सीज की गई है। जबकि एक प्राइवेट बस में ओवरलोड यात्रियों के भरे होने से उससे जुर्माना वसूल किया जाएगा।
सोमवार को एआरटीओ पीके सिंह ने सीओ प्रदीप कुमार यादव, इंस्पेक्टर दीपक शुक्ला, बीईओ ओंकार सिंह, एसआई दीपक राठौर, दिलीप प्रजापति, रामबरन गुप्ता के साथ ही भारी पुलिस बल के साथ खजुरिया, संपूर्णानगर व पलिया में महाअभियान चलाया। इसमें उन्होंने संपूर्णानगर के कमलापुरी में सनगोल्ड पब्लिक स्कूल की दो बसों को सीज कर दिया। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की 12 बसों को चेक किया इसमें एक में सीटिंग प्लान सही तरीके से नहीं था, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन को चेतावनी दी गई। यहां एक जेसीबी जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर 2012 का था उसको भी सीज किया गया। एक छोटे रिक्शा, एक बाइक भी सीज कर संपूर्णानगर पुलिस के सुपुर्द की गई। इसके बाद दुधवा तिराहे पर चेकिंग हुई यहां से एक बाइक को सीज किया गया। ई रिक्शों को भी रोककर उनका रजिस्ट्रेशन मांगा गया, लेकिन अधिकांश ई रिक्शों का रजिस्ट्रेशन नहीं था। जिसके बाद नौ ई रिक्शों को थाने लाया गया। इसमें दो में चेचिस नंबर था, लेकिन सात में चेचिस नंबर ही मौजूद नहीं था। इनको सीज किया गया। यहां पर एक स्कूली वाहन का चालान किया गया जबकि दो प्राइवेट बसों का ओवरलोड में जुर्माना काटा गया है। संपूर्णानगर में कार्रवाई के दौरान एसओ बृजराज यादव के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीईओ ने बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे स्कूल को दिया नोटिस
स्कूली वाहनों की चेकिंग के दौरान कमलापुरी में स्थित सनगोल्ड पब्लिक स्कूल का बीईओ ओंकार सिंह ने रजिस्ट्रेशन आदि मांगा, जिसपर स्कूल की तरफ से कोई कागजात पेश नहीं किया गया। बीईओ ने बताया कि बिना रजिस्ट्रेशन के ही यह स्कूल चल रहा था, जिस पर स्कूल प्रबंधन को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें