फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस में नहीं दिखीं अफसरों की दिलचस्पी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
17एलकेएच 301, 17एलकेएच403

समाधान दिवस में नहीं दिखी अफसरों की दिलचस्पी
इस बार भी सबसे ज्यादा राजस्व की शिकायतें आईं

अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। माह के तीसरे मंगलवार को तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने मोहम्मदी तहसील में समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए फरियादियों की शिकायतें सुनीं। जबकि अन्य तहसीलों में संबंधित एसडीएम ने शिकायतें सुनीं। तहसील दिवस में इस बार भी नाममात्र की शिकायतों का ही निस्तारण हो पाया।
मोहम्मदी। तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुआ। कुल 201 शिकायतें आईं। इनमें से मात्र आठ शिकायतों का निस्तारण किया जा सका। इस मौके पर राजस्व की 98, पुलिस की 45, नगर पालिका की तीन आपूर्ति की आठ, विकास विभाग की 14, विद्युत की चार, चकबंदी की दो, गन्ना विभाग की छह, स्वास्थ्य विभाग की एक, नलकूप की पांच, लोक निर्माण विभाग की चार, शिक्षा विभाग की तीन शिकायतें आई।
विज्ञापन

इस मौके पर एसपी डॉ. एस चनप्पा, विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, एसडीएम अरुण कुमार सिंह, सीओ विजय आनंद, प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह, तहसीलदार गजानन दुबे, नायब तहसीलदार घनश्याम भारती, बीडीओ एके सिंह, बीईओ जगन्नाथ यादव, एसडीओ संजय सक्सेना, सीएचसी अधीक्षक सुरेंद्र कुमार सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
उधर बार संघ के अध्यक्ष गोविंद खरे के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने डीएम को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने अधिवक्ताओं के हत्यारोपी लेखपाल आदि अंतर अवस्थी की नियुक्ति को लेकर विरोध जताते हुए जिले से बाहर ट्रांसफर करने की मांग रखी। मांग पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। इस मौके पर महामंत्री उमेश भार्गव, कैलाश चंद्र त्रिवेदी, अवधेश चंद्र दीक्षित, विवेक शुक्ला, श्यामकिशोर अवस्थी, राजीव बाजपेई, मानस त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
पलियाकलां। फरियादियों की संख्या न के बराबर रही। कुल 15 शिकायतें दर्ज हुईं। इसमें किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं किया गया। एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व की नौ, पुलिस की चार, विद्युत और पूर्ति की एक-एक समेत कुल 15 शिकायतें दर्ज हुईं। समाधान दिवस में तहसीलदार भगवानदीन वर्मा, सीओ प्रदीप यादव, बीडीओ राघवेन्द्र तिवारी, बीईओ ओंकार सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र पाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। तहसील सभागार में एसडीएम पल्लवी मिश्रा की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में विभिन्न विभाग की 119 शिकायतें आयीं जिसमें तीन का ही मौके पर निस्तारण हो सका। इस मौके पर तहसीलदार आशुतोष गुप्ता, सीओ अभिषेक प्रताप, नायब तहसीलदार विकासधर दुबे सहित तहसील प्रशासन के अधिकारीए कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें