12एलकेएच02, 03, 06
टुल्ला
प्रदर्शनों के नाम
रहा बृहस्पतिवार
मेन....
निजी स्कूलों की मनमानी, गन्ना भुगतान में देरी के खिलाफ हुए प्रदर्शन
- पंचायत सचिवों ने भी अपनी मांगों को लेकर दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
विभिन्न मांगों को लेकर बृहस्पतिवार का दिन धरना-प्रदर्शन के नाम रहा। निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ सरदार पटेल युवा सेवा संस्थान के बैनर तले अभिभावकों ने कलक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन करने के बाद डीएम को ज्ञापन दिया है, जबकि ग्राम पंचायत अधिकारी-ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के नेतृत्व में ग्राम पंचायत के सचिवों ने मौजी नसीरुद्दीन मैदान धरना प्रदर्शन किया गया। ऐरा मिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सीबीआई जांच कराने के लिए भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष समिति ने भी प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन दिया है।
बाक्स=1
जागो रे अभिभावक के
नारे के साथ पैदल मार्च
सरदार पटेल युवा सेवा संस्थान ने निजी स्कूलों द्वारा शिक्षा के व्यवसायीकरण करते हुए अभिभावकों से मनमानी फीस वसूली और किताबों, ड्रेस पर कमीशनखोरी के विरोध में जागो रे अभिभावक जागो का जन आंदोलन चलाया। पैदल मार्च करते हुए अभिभावक और वकील कलक्ट्रेट पहुंचे, जहां गेट पर ताला पड़ा देख वहीं पर प्रदर्शन करने लगे। इसकी सूचना पर एसडीएम सदर नागेंद्र सिंह ज्ञापन लेने गेट पर पहुंचे, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन नहीं दिया। इसके बाद सभी लोग पैदल मार्च करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे और वहां मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया है। प्रदर्शन में संयोजक सरोज कुमार वर्मा, संजय गुप्ता, दिलीप गुप्ता, बबलू, वीरेश, मुन्नालाल शामिल हुए।
बाक्स=2
तीन सूत्री मांगों को लेकर
ग्राम सचिवों का प्रदर्शन
ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के आह्वान पर ग्राम सचिवों ने विलोबी मेमोरियल मैदान में प्रदर्शन किया। अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव और अनुज अवस्थी ने कहा है कि निरंतर प्रयासों के बावजूद दोनों संवर्गों की समस्याओं को निराकरण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने प्रमुख मांगों के बारे में बताया कि पहले दोनों संवर्ग के पदों के लिए शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट के स्थान पर स्नातक और अधिमानी अर्हता सीसीसी प्रमाण पत्र के स्थान पर ओ लेवल कंप्यूटर किया जाए। वेतनमान 5200-20200 में ग्रेड वेतन रुपये 2800 के सापेक्ष लेवल पांच के अनुरूप प्रारंभिक मूल वेतन 29200 रुपये करने और सीधी भर्ती के सापेक्ष कम से कम 30 प्रतिशत पद सृजित कर 10 वर्ष पर प्रथम प्रोन्नति, 16 वर्ष पर द्वितीय और 26 वर्ष सेवा होने पर तृतीय प्रोन्नति देने की मांग शामिल हैं। मुख्यमंत्री को संबोधित मांग संबंधी ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव ने कहा कि अब 23 अप्रैल को प्रांत स्तर पर लक्ष्मण मेला मैदान लखनऊ में एक दिवसीय धरना प्रस्तावित है। प्रदर्शन में राघवेंद्र प्रताप वर्मा, उत्तम बंसवार आदि शामिल रहे।
बाक्स=3
ऐरा मिल की सीबीआई जांच की मांग
भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष समिति के महासचिव धर्मेंद्र सिंह सूर्यवंशी के नेतृत्व में गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया गया। महासचिव ने ऐरा शुगर मिल पर किसानों के बजाय बिचौलियों से गन्ना खरीदने का आरोप लगाया है। ऐरा मिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सीबीआई जांच कराने की मांग बुलंद की। साथ ही डीसीओ द्वारा अवैध गन्ना भरी ट्रालियां पकड़े जाने के बावजूद माफियाओं पर कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई है। गेहूं खरीद में भी धांधली किए जाने का आरोप लगाया है। प्रदर्शन के बाद डीएम को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में नरेंद्र कुमार वर्मा, प्रद्युम्र मिश्रा, अरुण पांडेय, धीरेश अवस्थी, बाबूराम राजवंशी, गोपाल कश्यप, कुलदीप, दिनेश गौतम आदि शामिल रहे।