धनगढ़ी-नेपाल। नेपाल के कैलाली जिले में धत्री टोला के पास एक दुकान के बाहर टिफिन में बम जैसी वस्तु मिलने से सनसनी फैल गई। बम डिस्पोजल टीम ने संदिग्ध वस्तु को कब्जे में लिया है।
कैलाली पुलिस अधीक्षक विनोद घिमरे ने बताया कि कैलाली जिले के धनगढ़ी कस्बा में वार्ड नंबर दो के धत्री टोला में सुबह एक वस्तु मिली, जिसे टिफिन बम कहा जा रहा था। नेपाल सेना की बम डिस्पोजल टीम ने उसे कब्जे में लिया है। उन्होंने बताया कि काली झिल्ली में स्टील के डिब्बे में रखी, यह वस्तु बम नहीं थी बल्कि अन्य कोई चीज है, जिसकी जांच कराई जा रही है। आसपास के कई लोगों से पूछताछ भी की गई है। फिलहाल बम की सूचना पर आसपास के लोगों में हड़कंप मचा रहा।