फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से हुआ मंडलीय स्काउट गाइड रैली का आगाज

विज्ञापन
गाइड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भारत स्काउट और गाइड के तत्वाधान में 24वीं तीन दिवसीय मंडलीय स्काउट गाइड रैली का गुरुवार को धूमधाम से शुभारंभ किया गया। इस मंडलीय रैली में सीतापुर, हरदोई, रायबरेली, उन्नाव और लखनऊ के करीब 1600 स्काउट गाइड हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन समारोह में मार्च पास्ट हुआ, जिसके बाद बच्चों ने साहसिक प्रदर्शन किए।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर रैली के शुभारंभ पर कुंवर खुशवक्त राय कन्या इंटर कॉलेज और भगवानदीन इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। डीआईओएस आरके जायसवाल ने मुख्य अतिथि एसडीएम सदर नागेंद्र सिंह का बैज लगाकर स्वागत किया। इसके बाद स्काउट गाइड की वर्दी का निरीक्षण किया गया। स्काउट गाइड के बीच कलर पार्टी, प्राथमिक चिकित्सा, कैंप फायर प्रतियोगिताएं हुईं। एसडीएम ने कहा कि स्काउट गाइड समाज सुधारक के रूप में आगे आकर समाज को अहम योगदान दे सकते हैं। इनका सबसे बड़ा गुण निस्वार्थ भावना से सेवा कार्य करना है। जिला मुख्यायुक्त नारायन सिंह चौहान, प्रादेशिक संगठन कमिश्नर अवनीश कुमार शुक्ला की देखरेख में प्रतियोगिताएं कराई गईं। समारोह में जिला गाइड कमिश्नर डॉ पूनम वर्मा, जिला स्काउट कमिश्नर अनुज वर्मा, जिला सचिव डॉ केसी मिश्रा, सहायक कमिश्नर मुकुट बिहारी मिश्रा, सतेंद्र विक्रम सिंह, डॉ निर्मला, काउंसलर अनिल झा ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौके पर मंडल के सभी जनपदों से आए मुख्यायुक्त, जिला सचिव, कमिश्नर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें