फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के लिए 500 पुलिस कर्मी लखनऊ भेजे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव में खीरी पुलिस के 500 पुलिसकर्मी लखनऊ में चुनाव कराएंगे। जिला मुख्यालय से साढ़े तीन सौ पुलिस कर्मी रोडवेज बसों से लखनऊ के लिए रवाना हो गए, जबकि हरदोई में चुनाव संपन्न कराने गए 150 पुलिसकर्मी हरदोई से ही लखनऊ चले जाएंगे।
नगर निकाय चुनाव में लखनऊ में शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए खीरी जिले से 50 दरोगाओं समेत 500 पुलिसकर्मियों की डिमांड की गई थी। इस पर बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन से 50 दरोगा समेत 150 सिपाहियों को रोडवेज बसों से लखनऊ के लिए रवाना कर दिया गया। इसके अलावा दो दिन पहले हरदोई गए 150 पुलिसकर्मी हरदोई का चुनाव कराने के बाद लखनऊ का भी चुनाव संपन्न कराएंगे।
विज्ञापन

सीओ लाइन निष्ठा उपाध्याय ने बताया कि लखनऊ चुनाव में 50 दरोगा और 450 सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें से 350 सिपाही और 50 दरोगा गुरुवार को रवाना कर दिए गए। हरदोई में चुनाव संपन्न कराने के बाद वहां गए खीरी के 150 सिपाही लखनऊ का भी चुनाव संपन्न कराएंगे।
विज्ञापन


पीलीभीत के लिए रवाना किए गए 533 होमगार्ड
जिला होमगार्ड कमांडेंट डॉ. बृजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि दूसरे चरण का मतदान 26 नवंबर को पीलीभीत में हैं, जिसमें जिले से 533 होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई है। बृहस्पतिवार को इन जवानों को 800 रुपये अग्रिम ड्यूटी भत्ता देकर पीलीभीत के लिए रवाना किया गया है। उन्होंने बताया कि पीलीभीत में 23 से 26 तक ड्यूटी करने के बाद जवान खीरी लौटेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें