फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में किशोर समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

24 घंटे के अंदर जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में एक किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
पहला हादसा थाना ईसानगर क्षेत्र के सिसैया चौराहा के पास हुआ। शुक्रवार की शाम चौराहा के निकट रहने वाले इंसाद अली का 16 वर्षीय पुत्र रुस्तम शौच करने जा रहा था। इसी बीच अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। घायल रुस्तम को गंभीर हालत में घरवालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सिकंदराबाद। कस्बे निवासी 50 वर्षीय रामसेवक हॉकर था। वह शनिवार की तड़के करीब साढ़े चार बजे सिकंदराबाद चौराहा के पास झाड़ू लगा रहा था। इसी बीच अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। वह वाहन में फंसकर कुछ दूर तक घिसटता चला गया, जिससे वह घायल हो गया। वहां से गुजरे कुछ लोगों ने मामले की जानकारी चौकी पुलिस को दी। सूचना पर सिकंदराबाद चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल को सीएचसी गोला में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घर वालों ने बताया कि जिला अस्पताल में घायल रामसेवक की मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। प्रभारी एसओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

गंगा नहाने गया युवक दुर्घटना में हुआ घायल
संसारपुर। कस्बा निवासी 23 वर्षीय अजय शर्मा अपने दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से फर्रुखाबाद गया था। जलालाबाद से आगे रामगंगा पुल पर ट्रॉली एक दूसरी ट्रॉली से टकरा गई, जिससे अजय ट्रॉली से नीचे गिरकर घायल हो गया। परिवार के लोगों ने अजय को गोला के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है।


ट्रक की टक्कर से बाइक सवार का पैर टूटा
हैरमखेड़ा। नेशनल हाईवे स्थित चपरतला तिराहे पर ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसका पैर टूट गया। वह अपने दोस्त के साथ गोमती नदी के किनारे लगे मेले से वापस लौट रहा था।
विज्ञापन

मैगलगंज थाना क्षेत्र में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गोमती नदी के पुल पर लगे मेले को देखकर रहजनिया निवासी सोनू अपने दोस्त पंकज के साथ बाइक से घर वापस जा रहा था। रास्ते में चपरतला तिराहे पर रोड डायवर्जन होने से ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे सोनू का पैर टूट गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक चला रहे पंकज को हल्की चोटें आईं। सूचना पाकर परिवार वाले मौके पर पहुंच गए और दोनों को प्राइवेट गाड़ी से इलाज के लिए ले गए। मैगलगंज क्षेत्र में कई जगह रोड डायवर्जन किया गया है, लेकिन उस जगह पर कोई रेडियम पट्टी या संकेतक न होना हादसे की वजह बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें