फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज छह घंटे गुल रहेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

132 केवीए लखीमपुर-लहरपुर लाइन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिससे शुक्रवार को सुबह नौ बजे से अपरान्ह तीन बजे तक यानी छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कार्य के पूरे होने तक कटौती का समय बढ़ या घट भी सकता है। बिजली अधिकारियों ने लोगों से सभी आवश्यक काम सुबह नौ बजे से पहले निबटा लेने की अपील की है।
विज्ञापन

विद्युत पारेषण खंड के अधिशाषी अभियंता एसके सिंह ने बताया कि 132 केवी उपकेंद्र छाउछ से निकलने वाली 33/11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस कटौती से मेला मैदान के फीडर से जुड़े तहसील, एसडीएम आफिस, जेल, आरटीओ आफिस, जिला पंचायत कार्यालय, गढ़ी फीडर से जुड़े निघासन रोड, मिश्राना, अस्पताल रोड, महाराजनगर, आवास विकास, आर्यनगर, गांधीनगर, नई बस्ती सिटी रोड, राजापुर, नौरंगाबाद, मेनरोड, शाहपुरा कोठी, काशीनगर, मेला मैदान, भरतपुरी, गढ़ी रोड, शांतीनगर, कृष्णानगर, शिवपुरी, हाथीपुर, निर्मलनगर, फत्तेपुर, अयोध्यापुरी आदि मोहल्ले बिजली कटौती से प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें