फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को स्वास्थ्य और शिक्षा की जानकारी दी

विज्ञापन
छात्राओं को स्वास्थ्य और शिक्षा की जानकारी दी - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

सनातन धर्म बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए बुधवार को एक दिवसीय संकुल स्तरीय किशोरी विकास वर्ग कार्यक्रम हुआ। इसमें छात्राओं को आत्मरक्षा, स्वास्थ्य व शिक्षा के प्रति जागरुक किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा से हआ। छात्राओं ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला पेश की। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में छात्राओं को विधा निपुणता के प्रति जागरुक किया गया। इसमें छात्राओं को मधुलिका त्रिपाठी व विभा गुप्ता ने हस्तकला, सृष्टि निषाद व नीलम यादव ने रंगोली- मेंहदी, शिव कुमार ने चित्रकला, संध्या दीक्षित व अनुराधा पटेल ने गायन- वादन, ज्योति त्रिपाठी व अनुराधा दुबे ने ऩृत्य- नाटक, प्रणीत अग्निहोत्री व विजय शुक्ला ने लेखन व प्रवीण गुप्ता ने आत्मरक्षा की जानकारी दी।
विज्ञापन

द्वितीय सत्र परामर्श व निर्देशन में महिला अस्पताल की किशोर स्वास्थ्य परामर्शदाता दीपमाला ने छात्राओं को स्वच्छता व स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए कहा कि स्वास्थ्य के लिये स्वच्छता महत्वपूर्ण है। मनोविज्ञान प्रवक्ता डॉ. अन्नपूर्णा गुप्ता ने किशोर अवस्था के दौरान मनोवैज्ञानिक समस्याओं व उनके निदान की जानकारी दी।
विज्ञापन

तृतीय सत्र दृश्य व श्रव्य में छात्राओं को आत्म विश्वास व प्रेरणा प्रदान करने के लिए लघु फिल्म दिखाकर प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सीओ धौरहरा निष्ठा उपाध्याय ने कहा कि छात्राओं के संपूर्ण विकास के लिये इस तरह के कार्यक्रम उपयोगी साबित होते हैं। निवर्तमान पालिकाध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने कहा कि अब नारी शक्ति जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपने शौर्य व साहस का परिचय करा रही है, लेकिन पूरे विश्व में नारियों के सम्मान के लिए अभी प्रयासरत रहना होगा। विशिष्ट अतिथि रेशू भाटिया, प्रबंधक डॉ. राकेश माथुर, प्रधानाचार्य शिप्रा बाजपेई, रश्मि बाजपेई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें