मीटरगेज के नवनिर्मित प्लेटफार्म की लाइन का ट्रायल अधिकारियों की देखरेख मेें किया गया।
बता देें कि अमान परिवर्तन के चलते मैलानी-सीतापुर रेलखंड पर ब्लाक चल रहा है। इसके अलावा अमान परिवर्तन के लिए ही जल्द ही मैलानी-पीलीभीत रेलखंड पर ब्लॉक लिया जाना भी प्रस्तावित है। अमान परिवर्तन के बाद मैलानी-सीतापुर तथा मैैलानी-पीलीभीत खंड पर तो ब्राडगेज की ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा, किंतु मैलानी-बहराइच केे बीच फिलहाल मीटरगेज की ट्रेनों का संचालन बरकरार रहेगा। मौजूदा मीटरगेज प्लेटफार्म पर ब्राडगेज की ट्रेनों का संचालन होगा। लिहाजा मीटरगेज की ट्रेनों के लिए नया प्लेटफार्म बनाया गया है।
इस नए प्लेटफार्म पर दोपहर में 52241 मैैलानी-बहराइच पैसेंजर को लेकर लाइन का ट्रायल किया गया। स्टेशन अधीक्षक राजेश गुप्ता ने बताया कि केवल ट्रायल किया गया है। अभी इस प्लेटफार्म पर नियमित रूप से ट्रेनें नहीं दौड़ेंगी। इस मौैके पर एएसटी लखनऊ, एडीईएन मैलानी वीएन पांडे, एसएस राजेश गुप्ता के अलावा अन्य स्थानीय रेल अधिकारी तथा आरवीएनएल अधिकारी मौजूद रहे।