फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार और एईएस से दो बच्चों की मौत, नौ भर्ती

विज्ञापन
बुखार और एईएस से दो बच्चों की मौत, नौ भर्ती - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

बुखार आने पर चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती हुए दो बच्चों की शुक्रवार को मौत हो गई। दोनों बच्चों में एईएस की आशंका जताई गई। हालांकि शुक्रवार को चिल्ड्रन वार्ड में चार और बच्चे बुखार के भर्ती हुए, जबकि एक बच्ची की हालत में सुधार न होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

ईसानगर के मटरिया निवासी संतोष कुमार ने बुखार आने पर अपनी डेढ़ साल की पुत्री नंदनी को सात सितंबर को चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कराया था, जिसकी शुक्रवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं प्रमोद कुमार ने बुखार व डायरिया पीड़ित अपनी दो साल की पुत्री खुशी को चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कराया था, उसकी भी शुक्रवार को मौत हो गई, जबकि बुखार पीड़ित फूलबेहड़ के गुरदीनपुरवा निवासी शौहरूद्दीन की छह साल की पुत्री सिद्घरा, फूलबेहड़ के जमुनिया गांव निवासी रमेश की डेढ़ साल की पुत्री प्रांशी, नीमगांव के बम्हनाबाद निवासी शिवकुमार के दस साल के पुत्र रोहित, मुंशीपुरवा निवासी दिनेश की 12 साल की पुत्री अंजली को भर्ती किया गया है। वहीं चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती दस वर्षीय पूजा पुत्री रजनीश निवास हरिदासपुर को लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें