फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: युवा संस्कार निर्माण शिविर के समापन पर 20 बच्चे पुरस्कृत

विज्ञापन
भारतीय योग संस्थान ने बच्चों को सम्मानित किया। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बच्चों को योग से जोड़ने के लिए भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज कमलापुर में आयोजित युवा संस्कार निर्माण शिविर का मंगलवार को समापन हुआ। इसमें प्रतिभाग करने वाले बच्चों व चौकीदार को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

भारतीय योग संस्थान की ओर से एक माह का शिविर आयोजित किया गया था। समापन समारोह में संस्थान के जिला प्रधान रमेश वर्मा ने अपने संबोधन में कहा, विद्यार्थी अगर पढ़ाई के साथ योग, ध्यान व प्राणायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें तो तनाव कम होता है। एकाग्रता बढ़ती है। याददाश्त तेज, मानसिक स्वास्थ्य बेहतर और शारीरिक क्षमता में सुधार होता है।
प्रांतीय प्रधान नरेशचंद्र वर्मा, जिला प्रधान अधिवक्ता रमेश वर्मा, जिला मंत्री शिवराम वर्मा, क्षेत्रीय प्रधान प्रेमपाल वर्मा, शशिकांत श्रीवास्तव व केंद्र प्रमुख राम टहल वर्मा ने शिविर में नियमित प्रतिभाग करने वाले 20 बच्चों व चौकीदार बाबूलाल को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

शिविर के संचालन में क्षेत्रीय प्रधान राम बहादुर मित्रा, विद्यालय प्रबंधक बीएल गौतम व प्रधानाचार्य परिक्रमा प्रसाद ने सहयोग किया। समापन समारोह में प्रवक्ता अनूप वर्मा सहित कॉलेज का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें