फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

Mon, 23 Jan 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
नामांकन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा के आठों और बसपा के सात प्रत्याशियों ने भरा पर्चा
विज्ञापन

सपा से यशपाल, रामसरन, केजी पटेल ने भी कराया नामांकन
विधानसभा चुनाव 2017 में सोमवार को 20 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। भाजपा के सभी आठों प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल कर दिए हैं। जबकि बसपा के सात प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है। वहीं सपा के तीन प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। इसके अलावा एक निर्दलीय और भाकपा माले प्रत्याशी ने भी नामांकन कराया। अब बसपा के एक और सपा-कांग्रेस गठबंधन के चार प्रत्याशियों को नामांकन कराना शेष है। 
विज्ञापन

भाजपा और बसपा ने दो दिन पहले से ही सभी प्रत्याशियों के एक साथ नामांकन कराने की तैयारी शुरू की थी, जिसके चलते शहर के प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति रही। कलक्ट्रेट परिसर पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी श्रीनगर विधानसभा से मंजू त्यागी, कस्ता से सौरभ सिंह सोनू, लखीमपुर से योगेश वर्मा, धौरहरा से बाला प्रसाद अवस्थी, मोहम्मदी से लोकेंद्र सिंह, पलिया से रोमी साहनी, गोला से अरविंद गिरी और निघासन से रामकुमार वर्मा ने नामांकन कराया। नामांकन के दौरान प्रत्याशियों ने अलग-अलग टाइमिंग चुनी, उनके साथ दोनों सांसद अजय मिश्र टेनी, रेखा वर्मा के अलावा पूर्व राज्यसभा सदस्य जुगुलकिशोर भी पहुंचे। बसपा के सात प्रत्याशियों लखीमपुर से शशिधर मिश्रा उर्फ नामे महाराज, श्रीनगर से प्रवीण कुमार, निघासन से जीएस सिंह, मोहम्मदी से दाउद अहमद, गोला से बृजस्वरूप कनौजिया उर्फ बीटू पटेल, धौरहरा से शमशेर बहादुर, पलिया से डॉ वीके अग्रवाल ने पर्चा दाखिल किया। जबकि कस्ता प्रत्याशी राजेश गौतम ने अभी नामांकन नहीं कराया है। वहीं सपा प्रत्याशी निघासन से केजी पटेल, धौरहरा से यशपाल चौधरी, श्रीनगर से रामसरन ने नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा राष्ट्रीय विकल्प पार्टी की ओर से विनय कुमार तिवारी ने निर्दलीय के तौर पर नामांकन कराया। इसके अलावा पलिया विधानसभा सीट से भाकपा माले की प्रत्याशी आरती राय ने भी नामांकन कराया। उनके साथ माले नेता क्रांति कुमार सिंह नामांकन में पहुंचे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें