फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तिकुनिया हिंसा केस में 19 वां गवाह हुआ पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा केस में लगातार दूसरे दिन एडीजे पंचम देवेंद्र नाथ सिंह की अदालत में सुनवाई हुई। 19वां गवाह पेश हुआ।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करते हुए मुकदमे के समर्थन में बुधवार को 18वें गवाह के रूप में गुरुमीत सिंह को गवाही के लिए पेश किया गया था। बृहस्पतिवार को आरोपित अंकित दास के अधिवक्ता ने गवाह गुरुमीत सिंह से जिरह की। जिरह पूरी होने के बाद अभियोजन पक्ष की तरफ से मुकदमे के समर्थन में 19वें गवाह बरेली निवासी भूपेंद्र सिंह को पेश किया गया। आरोपी आशीष मिश्रा के अधिवक्ता ने गवाह से जिरह शुरू की। देर शाम तक जिरह जारी रही। मुकदमे की सुनवाई तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहेगी। सभी अभियुक्तों ने अदालत में हाजिर होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें