लखीमपुर खीरी। विश्व कैंसर दिवस पर अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, निर्मल नगर में कैंसर जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता ने फीता काटकर किया।
शिविर में कुल 197 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनकी ओरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर की विशेषज्ञों द्वारा जांच की गई। आईएमए अध्यक्ष डॉ. अखिलेश वर्मा ने बताया कि फरवरी माह के प्रत्येक रविवार को आईएमए के बैनर तले सभी निजी चिकित्सालयों में निशुल्क कैंसर जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि रोगियों की पहचान प्रारंभिक चरण में हो और उन्हें समय पर उपचार मिल सके।
इस दौरान डॉ. अखिलेश खरे, डॉ. मनोज शर्मा, डिप्टी सीएमओ डॉ. अमितेश द्विवेदी, डॉ. प्रमोद वर्मा, डॉ. संस्कृति द्विवेदी, डॉ. अर्चना कुमारी, डॉ. प्रकाशिनी वर्मा, डॉ. रोशनी कुमारी, डॉ. अंकिता भारती, डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. अक्षत अग्रवाल, विजय वर्मा, देवनंदन श्रीवास्तव और अभिषेक कश्यप सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा, मेडिकल कॉलेज अधीन जिला अस्पताल में कैंसर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएमएस डॉ. आरके कोली ने की। उन्होंने ओरल, ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर के कारण, लक्षण, बचाव और समय पर जांच के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान डॉ. आरपी वर्मा, डॉ. एचडी भारती, डॉ. अखिलेश शुक्ला, डॉ. शिशिर पांडेय, डॉ. रचित मिश्रा, डॉ. अर्पित वर्मा सहित अन्य चिकित्सक और कर्मचारी उपस्थित रहे।