फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत संविदा मजदूर करेंगे 72 घंटे का कार्यबहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विद्युत संविदा मजदूर करेंगे 72 घंटे का कार्य बहिष्कार
लखीमपुर खीरी। विद्युत संविदा मजदूर पांच सूत्री मांगों को लेकर नौ जनवरी की सुबह नौ बजे से 72 घंटे का कार्य बहिष्कार करेंगे। यह कार्य बहिष्कार 12 जनवरी को सुबह आठ बजे तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

विद्युत संविदा मजदूर संगठन उत्तर प्रदेश के जिला महामंत्री उपेंद्र कुमार शुक्ल ने बताया विद्युत संविदा मजदूर अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि कार्यालय सहायक/ टीजी-2 एवं समकक्ष को नियुक्ति ग्रेड पे रु.4200 दिया जाए। चतुर्थ श्रेणी/ श्रमिक को ग्रेड पे 2800 रुपया दिया जाए। उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा की घोषणा के अनुसार संविदा कर्मियों को विभाग से सीधे वेतन का भुगतान किया जाए। संविदा कर्मियों का वेतन बढ़ाकर न्यूनतम 25000 रुपया दिया जाए। माह अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर 2018 का लंबित वेतन भुगतान शीघ्र कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें