फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में मिली महिला और बच्ची की अधजली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
संसारपुर। पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर स्थित टेढ़वापुर पिकेट के पास मानपुर जंगल से करीब 30 वर्षीय महिला और छह वर्षीय बच्ची की अधजली लाश मिली है, जिनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटनास्थल सड़क से करीब दो सौ मीटर अंदर जंगल में है। पुलिस को संदेह है कि महिला के साथ रेप के बाद साक्ष्य मिटाने की नीयत से दोनों शव को टायर आदि से जलाया गया है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जिले की सीमा पर स्थित मैलानी रेंज के मानपुर जंगल में अधजली अवस्था में महिला और बच्ची के शव पड़े होने की सूचना पर पहुंचे थाना मैलानी के इंस्पेक्टर आलोकमणि त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी शुक्रवार शाम करीब पौने पांच बजे हुई। इंस्पेक्टर के मुताबिक शव अधिकांश जल चुके हैं। घटना की जानकारी तब हुई जब जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला ने कठिना नदी के टेढ़वा पिकेट पर आकर चौकीदार रामचंद्र को महिला और बच्ची के अधजले शव पड़े होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मौके से दो मोबाइल टूटे कुचले हुए जली हुई अवस्था में महिला और बालिका के शव के पास ही मिले हैं। दोनों शवों को टायर से जलाया गया प्रतीत होता है। मौके पर टायर के अंश जले हुए मिले हैं। महिला सलवार सूट पहने हुए थी। पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें