फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन प्रमाणपत्र जमा करने को खोले पांच काउंटर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जीवन प्रमाणपत्र जमा करने को खोले पांच काउंटर

लखीमपुर खीरी। रिटायर्ड इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (रीवा) का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य संयोजक चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में जिला कोषाधिकारी से मिला। प्रतिनिधि मंडल में ईशदत्त मिश्र, बासुदेव शुक्ल, कल्लूराम वर्मा और राम लोटन मिश्र शामिल रहे। कोषाधिकारी से मुख्य रूप से नवंबर माह में जीवन प्रमाणपत्र जमा करने में आ रही कठिनाइयों के बारे में चर्चा हुई।
कोषाधिकारी ने पेंशनर्स के प्रति सहानुभूति दिखाई। उन्होंने कहा कि कोषागार कार्यालय में पेंशन फार्म जमा करने के लिए पांच काउंटर बनाए गए हैं। जिससे पेंशनर्स को फार्म जमा करने में अधिक समय न लगे। इसके अलावा सभी तहसीलों के स्तर पर जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की सुविधा के लिए पत्र जारी कर दिए गए हैं। पेंशनर्स अपनी-अपनी तहसील में तहसीलदार के पास जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोषाधिकारी ने यह भी आश्वासन दिया कि अशक्त अथवा दिव्यांग पेंशनर्स जो कोषागार तक जाने की स्थिति में नहीं हैं, तो वह उनके घर कार्यालय के कर्मचारी को भेजकर भी सत्यापन करा लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें