फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुकरा से लापता युवक दतेली में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी/कुकरा। कुकरा से लापता युवक समीउद्दीन तीसरे दिन दतेली गांव के पास एक चकरोड पर बदहवाश हालत में गांववालों को मिला। दतेली में ब्याही कुकरा की एक महिला ने उसकी शिनाख्त की। सूचना पर कुकरा चौकी पुलिस समीउद्दीन को वहां से थाने लाई, उसके बाद उसे परिवारवालों की सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन

कुकरा के मोहल्ला पूर्व अंसारी निवासी 35 वर्षीय समीउद्दीन 14 नवंबर को रात 12 बजे से लापता था। भाई रईसुद्दीन ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा था कि समीउद्दीन के मोबाइल पर रात करीब 12 बजे फोन आया कि दुकान से बिजली की झालर दे दो। वह पत्नी को बताकर अपने दोनों मोबाइल लेकर दुकान की तरफ गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। तब से उसके दोनों सेलफोन स्विच ऑफ हो गए। 15 नवंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई गई। शनिवार को सुबह समीउद्दीन के बदहवाश हालत में थाना हैदराबाद के दतेली गांव के पास एक चकरोड पर मिलने की सूचना पर कुकरा चौकी इंचार्ज महिपाल सिंह और समीउद्दीन के परिवारवाले मौके पर पहुंचे और उसे अपने साथ थाने लाए। भाई रईसुद्दीन ने बताया कि शौच को गए गांववालों ने उसे देखा। समीउद्दीन ने बताया कि उसे कुछ नहीं पता कि वह वहां कैसे पहुंचा। उसके पैरों में तकलीफ है और वह सही से चल नहीं पा रहा है। तीन दिनों वह कहां रहा, क्या खाया, इस बाबत वह कुछ बता नहीं सका। उसका सिर्फ यही कहना है कि उसे कुछ भी पता नहीं है।
एसएचओ बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि चूंकि अभी समीउद्दीन कुछ बता नहीं पा रहा है, लिहाजा उसे परिवारवालों के सुपुर्द कर दिया गया है। मानसिक स्थित ठीक होने पर उससे पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


दतेली में ब्याही कुकरा की एक महिला ने समीउद्दीन को पहचाना। वहां पहुंचने पर समीउद्दीन बदहवाश दिखाई दिया और सिकुड़ा हुआ चारपाई पर लेटा था। अभी वह सही से कुछ बता नहीं पा रहा है कि उसके साथ क्या हुआ और कैसे वह दतेली पहुंच गया। उसे परिवारवालों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

- महिपाल सिंह, चौकी प्रभारी कुकरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें