फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खातेधारकों ने पैसा वापस न आने पर काटा हंगामा, दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 30एलकेएच402
विज्ञापन


खाताधारकों ने रुपये वापस न आने पर किया हंगामा
अनशन की दी चेतावनी, डीसीबी बैंक खजुरिया का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
संपूर्णानगर। पिछले दिनों जिला सहकारी बैंक खजुरिया में प्रबंधक और कैशियर द्वारा की गई लाखों रुपये के गबन में खाताधारकों के खातों से पैसा गायब हो गया था। मामले में बैंक के महाप्रबंधक ने यहां पहुंचकर खाताधारकों का पैसा उनके खाते में पहुंचाने का आश्वासन दिया था, लेकिन ऐसा न होने पर खाताधारक अनशन पर बैठ गए थे, जिसके बाद एक महिला के खाते में पैसा वापस हुआ तब अनशन समाप्त हुआ। अब काफी दिन बीत जाने के बाद भी जब खाताधारकों का पैसा नहीं आया तो उन्होंने बैंक पहुंचकर हंगामा काटना शुरू कर दिया। साथ ही कर्मचारियों को ज्ञापन सौंप है जिसमें अनशन देने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

बता दें कि जिला सहकारी बैंक खजुरिया में प्रबंधक और दो लिपिक कैशियरों ने मिलीभगत करते हुए खाताधारकों के खातों से लाखों रुपये का गबन किया था। मामले में बैंक के महाप्रबंधक प्रवीण कुमार ने ग्राहकों के विश्वास को तोड़ने सहित विभिन्न धाराओं में तीनों पर मुकदमा भी दर्ज कराया गया। साथ ही खाताधारकों का पैसा लौटाए जाने का आश्वासन दिया था। ममता देवी पुत्री टेंगडी प्रसाद निवासी खजुरिया के खाते से गायब हुए 24 हजार रुपये देर शाम को महाप्रबंधक ने नई पासबुक के साथ लौटाए थे। जिसके बाद अन्य खाताधारकों में भी पैसा लौटाए जाने की उम्मीद जगी थी, लेकिन इसके बाद किसी भी खाताधारक का पैसा न वापस होने पर खाताधारकों ने बैंक पहुंचकर हंगामा काटा। एक ज्ञापन भी कर्मचारियों को दिया है, जिसमें एक नवंबर तक पैसा वापस न होने पर शाखा के सामने बच्चों के साथ अनशन करने की चेतावनी दी गई है। साथ ही खाताधारकों ने उप महाप्रबंधक पर भी गबन में शामिल होने का आरोप जड़ा है। इस दौरान खाताधारक राकेश शर्मा, ओमप्रकाश, आनंद कुमार, प्रेमचंद, राजाराम, सतपाल सिंह, कुतुबद्दीन अंसारी, धीरेंद्र नाथ त्रिपाठी सहित अन्य मौजूद रहे। दिया गया ज्ञापन एसडीएम पलिया और सीओ पलिया को भी प्रेषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें