फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शावकों को उछलकूद करते देख बच्चे डर कर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
शावकों को उछलकूद करते देख बच्चे डर कर भागे
विज्ञापन

क्रासर.....
बाघ और तेंदुए की आशंका से ग्रामीणों में दहशत
अमर उजाला ब्यूरो
महेवागंज। बन्नी और इससे सटे इलाके में बाघ और तेंदुआ की मौजूदगी की आशंका चौथे दिन भी बनी रही। ग्रामीणों ने शनिवार रात दो शावकों को खेत मे उछलकूद करते देखे जाने का दावा किया है। पशु की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहसत बनी है।
विज्ञापन

शहर के करीब बन्नी गांव निवासी वंशबहादुर ने बुधवार को बाघिन और उसके दो शावकों को देखने और खेत में सिचाई के लिए बह रहे नाले में पानी पीने का दावा किया था। ग्रामीणों की सूचना पर वन कर्मियों की टीम भी लगातार वाच कर रही है। हांलाकि वन कर्मियों की माने तो उन्हें अब तक कोई जंगली पशु नजर नही आया है। उधर बन्नी गांव के पश्चिम पांच सौ मीटर दूर जोधपुरवा बस्ती निवासी अख्तर और निजामुद्दीन ने बताया कि रात बच्चो ने खेत मे दो शावकों को उछलकूद करते देखा। इससे बच्चे डर कर घर के भीतर भाग आए। वही वंश बहादुर ने बताया कि रात नौ बजे पशु खेत से निकला है और सुबह तड़के तीन बजे वापस उसी खेत मे घुस गया है। बताया गांव वालों ने पांच लोगों का ग्रुप बना रखा है। जो जाग कर लोगो को सुरछा के प्रति सचेत कर रहे हैं। वही वन कर्मी भी निगरानी में लगे है।
विज्ञापन

----------------------------------
अखिलेश रस्तोगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें