फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ के दिखे पगचिन्ह, रातभर खेतों से आती हैं दहाड़ने की आवाजें

विज्ञापन
विज्ञापन
रातभर खेतों में दहाड़ता है बाघ
विज्ञापन

क्रासर
खेतों में मिले बाघ के पगचिन्ह
ग्रामीणों के मुताबिक रात में अन्य जानवरों को भी था दौड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो
पलियाकलां। इलाके के भीरा क्षेत्र के प्रेमनगर में इन दिनों ग्रामीणों में बाघ की दहशत है। खेतों में जहां बाघ के पगचिन्ह दिखाई दे रहे हैं। वहीं रात में बाघ की दहाड़े सुनकर आसपास के ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों के मुताबिक शुक्रवार की रात किसी जानवर के चीखने की आवाज भी आ रही थी। समझा जा रहा है कि बाघ किसी जानवर को दौड़ा रहा होगा। फिलहाल ग्रामीण वन विभाग को सूचना देने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रेमनगर में सुरेंद्र सिंह सहित झाला बनाकर खेतों में रहने वाले ग्रामीणों ने बताया कि उनके खेत के आसपास बाघ के पगचिन्ह दिखाई दे रहे हैं। रात में बाघ के दहाड़ने की आवाज आती हैं। जिससे ग्रामीण काफी भयभीत हैं। बताया कि खेतों की तरफ सभी ट्रैक्टरों से जा रहे हैं। पैदल व अन्य वाहनों से जाने पर भी काफी डर लगा रहता है। बताया कि कई दिन से बाघ यहां देखा जा रहा है। शुक्रवार रात भी कुछ जानवरों के चीखने की आवाजें आ रही थीं, जिसमें नीलगाय की आवाज सबसे अधिक आ रही थी। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि बाघ यहां पर अन्य जानवरों को दौड़ा रहा था। जिस कारण रात में सन्नाटे को चीरती हुई आवाजें उनको सुनाई दे रही थीं। फिलहाल मामले में वन विभाग को सूचना देने की ग्रामीण तैयारी कर रहे हैं तथा खेतों में अकेले जाने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें