फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौक बना रहा युवाओं को हेयर स्टाइलिश

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा पेज की लीड:
विज्ञापन


शौक बना रहा युवाओं को हेयर स्टाइलिश
चेहरे की बनावट के हिसाब से कटवा रहे बाल
आकर्षक दिखने की चाह में चला फैशन का दौर
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। अपने चेहरे को खूबसूरत दिखाने और हेयर स्टाइल को बदलने का शौक अब युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक को लगा है। यही वजह है कि शहर में दिल्ली, मुंबई और कोलकाता की तरह हेयर स्टाइलिश के लिए कई प्रतिष्ठान खुल गए हैं और सड़कों पर युवा हर रोज नई हेयर स्टाइल में नजर आ रहे हैं।
शहर के रोडवेज बस अड्डा जाने वाले मार्ग पर कई आकर्षक शोरूम खुल गए हैं। यहां आपकी हेय स्टाइल को बदलकर चेहरा निखारने का काम होता है। यही वजह है फैशन के शौकीन युवाओं से लेकर हर उम्र के लोग हेयर स्टाइल बदल रहे हैं, जिससे अब शहर की सड़कों पर लोग नये हेयर स्टाइल में नजर आने लगे हैं। हेयर फैशन को बढ़ावा देने में जुटे हेयर स्टाइलिश रियाज हबीबी बताते हैं कि वह कई बड़े शहरों कोलकाता, दिल्ली, करनाल और मुंबई जाकर बालों का कट करते हैं। साथ ही सेमिनार फैशन शो के माध्यम से नई तकनीक लखीमपुर में लाकर हेयर फैशन को बढ़ावा दे रहे हैं। वह बताते हैं कि यदि बाल को चेहरे के हिसाब से काटा जाए तो व्यक्ति के चेहरे की बनावट बेहतर दिखने लगती है। हेयर स्टाइल बदलने वाले कुछ युवाओं से बात की गई तो वह बेहद खुश नजर आए। प्रस्तुत है उनसे बातचीत के अंश।
विज्ञापन

--------------
20 एलकेएच 1

स्टाइल बदली तो चेहरे पर आ गया निखार
चेहरे की बनावट के कारण बाल कटवाता तो खराब लगता था, लेकिन जब स्टाइलिश कटिंग में पाटऱऊ हेयर कट कराए तो चेहरे पर निखार आ गया। अब मैं हेयर स्टाइल में ही रहता हूं।
-राहुल सेठ, युवा
--------
20 एलकेएच 2

शार्ट हेयर कट भा गया
मैं पहले बड़े बाल रखता था, जिसे मेरे दोस्त टोकते थे। हेयर स्टाइल कटिंग का नाम सुनकर आया और स्पाइकी क्यूफ शार्ट हेयर कट कराए तो फैशन भा गया। अब यही कटिंग कराता हूं।
-तबीस मिर्जा, युवा
--------
20 एलकेएच 3

फुक्स हक हेयर कट है पसंदीदा
मुझे बचपन से ही स्टाइलिश रहना पसंद है। शहर में स्टालिश कटिंग शुरू हुई तो मैं इसमें आने लगी। अनेक प्रकार की कटिंग के बाद फुक्स हक हेयर कट पसंद आ गया। अब में यही कटिंग कराता हूं।
- जावेद, कारोबारी
----------
20 एलकेएच 4

मुश्किल से चुन पाया पसंदीदा हेयर कट
अपना हेयर स्टाइल बदलने के लिए मैंने लखनऊ और दिल्ली भी ट्राई किया। काफी प्रयास के बाद वन साइड हेयर कट भा गया। अब अपने शहर में ही यही कटिंग कराता हूं तो बेहद खुशी होती है।
विज्ञापन

-सलीम, युवा
---------------
यह हैं प्रमुख स्टाइलिश कटिंग
1. मेन साइज पार्ट हेयर कट
2. स्पाइकी क्यूफ शार्ट हेयर कट
3. पंपाउडर हेयर कट
4. फुक्स हक हेयर कट
5. वन साइड हेयर कट
6. लॉग हेयर कट
--------------

20 एलकेएच 5

कुछ अलग करने की सोच ने दिखाई राह
ग्रामीण इलाके के निवासी रियाज हबीबी कहते हैं बाल कटिंग का कार्य उनका पैतृक है। बताते हैं कि वह समझने वाले हुए तो हेयर फैशन के लिए कुछ अलग काम करने की इच्छा हुई। इसके बाद लखनऊ गए, जहां मुंबई के एक शोरूम पर काम सीखा, फिर दिल्ली चले गए। कुछ अलग करने की सोंच ने उन्हें यह राह दिखाई और शहर में हेयर फैशन पर काम शुरू कर दिया। वह बताते हैं कि उनके यहां रोजाना नई स्टाइल की डिमांड के साथ युवा हेयर कटिंग कराने आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें