फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीए व बीकॉम प्रथम वर्ष के प्रवेश फार्मो के लिए बढ़ने लगी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बीए व बीकॉम प्रवेश फार्मों के लिए बढ़ने लगी भीड़
बीए में 847 तथा बीकॉम प्रथम वर्ष में 105 फार्मो का हो चुका है वितरण

अमर उजाला ब्यूरो
पलियाकलां। श्री गुरू गोविंद सिंह राजकीय महाविद्यालय में प्रवेश फार्मों को लेकर गहमा-गहमी बढ़ गई है। हालांकि प्रवेश फार्मों का वितरण जिला सहकारी बैंक में किया जा रहा है, लेकिन कॉलेज में भी छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ रही है। उधर जिला सहकारी बैंक में भी प्रवेश फार्म लेने के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़ बढ़ने लगी है। अंतिम चरण होने के कारण लगातार फार्म लेने वालों का सिलसिला बढ़ रहा है।
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक के मैनेजर शेर सिंह ने बताया कि बीए व बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वालों को अलग-अलग काउंटरों से फार्मों का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक बीए प्रथम वर्ष में जहां 847 फार्मों की बिक्री हो चुकी है वहीं बीकॉम प्रथम वर्ष के लिए 105 छात्र-छात्राओं ने फार्म खरीदे हैं। इस तरह बीए व बीकॉम प्रथम वर्ष में कुल मिलाकर 952 फार्मों की बिक्री हो चुकी है। मैनेजर ने बताया कि कॉलेज प्रशासन से 30 जून तक ही फार्मों का वितरण किए जाने की बात कही गई है। इस लिए छात्र-छात्राओं की भीड़ बैंक में लग रही है। उधर बैंक के साथ ही डिग्री कॉलेज में भी छात्र-छात्राओं का तांता फार्मों को जमा करने के लिए लगने लगा है। जिससे यहां फिर से चहल-पहल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें