सौ परीक्षार्थियों ने हाईस्कूल और
501 ने छोड़ी इंटर की परीक्षा
- प्रथम पाली में हाईस्कूल के उर्दू और इंटर के इतिहास विषय का हुआ पेपर
- दूसरी पाली में इंटर के गणित सहित गणित तथा प्रारंभिक सांख्यिकी विषय की हुई परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
बोर्ड परीक्षा के तहत सोमवार को पहली पाली में हाईस्कूल के उर्दू एवं इंटर के इतिहास विषय के प्रथम प्रश्नपत्र और दूसरी पाली में इंटर के गणित द्वितीय प्रश्नपत्र सहित गणित तथा प्रारंभिक सांख्यिकी विषय की परीक्षा हुई। पहली पाली में 404 और दूसरी पाली में 197 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
डीआईओएस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार उर्दू विषय में 919 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 819 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए और सौ अनुपस्थित रहे। वहीं इंटर के इतिहास विषय के प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा में पंजीकृत 4341 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 4037 ने ही परीक्षा दी और 304 अनुपस्थित रहे। उधर, दूसरी पाली में गणित द्वितीय प्रश्नपत्र में पंजीकृत 3922 परीक्षार्थियों के सापेेक्ष 3726 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए और 191 अनुपस्थित रहे। गणित तथा प्रारंभिक सांख्यिकी परीक्षा में पंजीकृत 277 के सापेक्ष 271 परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा दी और छह अनुपस्थित रहे।
मोहम्मदी। सोमवार सुबह हाईस्कूल उर्दू और इंटर इतिहास की परीक्षा हुई। पीडी केंद्र पर उर्दू के तीन, जेपी केंद्र पर 66, श्रीकृष्णा में उर्दू के 7, इतिहास के 4 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में इंटर गणित प्रथम प्रश्नपत्र में पीडी में 103, जेपी में 11, स्वामी रामाश्रम में 40 जबकि श्रीकृष्णा में 8 छात्राओं ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में अनुग्रह सिंह के नेतृत्व में सचल दल ने चारों परीक्षा केंद्रों पर छापा मारा जहां सबकुछ ठीक मिला।