फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन के डबल मुकाबले में बीएसए की टीम जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
30 एलकेएच 15
विज्ञापन


बैडमिंटन के डबल मुकाबले
में बीएसए की टीम जीती
- पुलेला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
पुलेला बैडमिंटन चैंपियनशिप के समापन पर पहला डबल मैच बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह, जिला समन्वयक नीरज मिश्रा और कृष्णा त्रिपाठी, सचिन चौधरी के मध्य खेला गया। इस मुकाबले में बीएसए, समन्वयक विजयी रहे। इसके अलावा सिंगल मुकाबले भी हुए।
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय परिसर में बने बैडमिंटन कोर्ट पर मुख्य अतिथि बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने सोमवार रात को प्रतियोगिता का प्रारंभ कराया। सिंगल्स का फाइनल मैच सुनील और अरमान के मध्य खेला गया, जिसमें अरमान विजेता रहे। वहीं, डबल्स मैच अखिल, अरमान और विशाल, गौरव, सलमान, सचिन के मध्य खेले गए, जिसमें गौरव, सलमान और सचिन की टीम जीती। अखिल की टीम उपविजेता रही। बीएसए ने क्लब के समस्त पदाधिकारियों, विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर शुभकामनाएं दी। उन्होंने भविष्य में ऐसी प्रतियोगिता होने पर सहयोग देने के साथ ही हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष दिलीप कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष कृष्णा त्रिपाठी, सचिव अखिल महेंद्र, उमेश चंद्र, उत्तम पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें