फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 नंबर के पुलिसकर्मी कर रहे कारोबार आरसीएम की मीटिंग में वैन सहित मौजूद रहे डायल 100 पुलिसकर्मी , कांग्रेस नेता ने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 24एलकेएच551-मैलानी रेलवे मनोरंजन संस्थान के बाहर खड़ी पीआरवी 2866
विज्ञापन

फोटो 24एलकेएच552-मीटिंग में मौजूद लोग
फोटो 24एलकेएच 553-मीटिंग में मौजूद लोग

यूपी 100 के पुलिसकर्मी कर रहे कारोबार
आरसीएम की मीटिंग में वैन सहित मौजूद रहे पुलिसकर्मी
- कांग्रेस नेता ने की प्रमुख सचिव गृह और पुलिस महानिदेशक से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मैैलानी।
राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव ने यहां संचालित यूपी 100 पुलिस वैन के कर्मचारियों पर अपनी ड्यूटी के बजाए मार्केटिंग नेटवर्क कंपनी के मार्फत कारोबार कर कमाई करने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत संबंधित उच्च अधिकारियों से की है।
राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव रजनीश सिंह ने प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह और पुलिस महानिदेशक को रजिस्टर्ड डाक से भेजे पत्र में लिखा है कि यूपी 100 पुलिस की पीआरवी वैन रविवार को सुबह आठ से दोपहर बारह बजे तक मैलानी रेलवे मनोरंजन संस्थान के बाहर मौजूद रही। मनोरंजन संस्थान में उस समय आरसीएम नेटवर्किंग कंपनी की प्रमोशनल मीटिंग थी। मीटिंग में पीआरवी के प्रभारी हेड कांस्टेबिल और कांस्टेबिल ड्यूटी टाइम में कंपनी के प्रोडक्ट्स का प्रमोशन कर रहे थे। पत्र में यह भी आरोप है कि पीआरवी 2866 के प्रभारी हेड कांस्टेबिल और राजेश गौतम अप्रत्यक्ष रूप से अपने किसी संबंधी के नाम से आरसीएम नेटवर्किंग कंपनी से जुड़कर आसपास के ग्राम प्रधानों, कोटेदारों आदि पर दबाव बनाकर उन्हें नेटवर्क से जोड़कर कंपनी के उत्पाद बेचकर मुनाफाखोरी के कारोबार में लगे हुए हैं। उन्होंने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


डायल 100 की कार्यप्रणाली पर भी सवाल
पीआरवी 2866 के चार घंटे तक अपनी लोकेशन के बजाए मनोरंजन संस्थान में मौजूदगी से इसकी कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लग रहा है। अपराधों की रोकथाम को त्वरित कार्रवाई के लिए सपा सरकार में यूपी 100 सेवा शुरू की गई थी। यह लखनऊ और जिला मुख्यालय पर स्थित कंट्रोल रूम से संबद्ध रहती है। पीआरवी का छह-छह माह का ड्यूटी चार्ट जिला मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से जारी होता है। चार्ट के मुताबिक यूपी 100 वैन के प्वाइंट और लोकेशन मुख्यत: हाईवे पर रहती है। किसी घटना की सूचना पर वैन अपने प्वाइंट से घटनास्थल पर रवाना हो जाती है। ताज्जुब की बात यह है कि पीआरवी चार घंटे तक अपने प्वाइंट से नदारद रही और लखीमपुर और लखनऊ कंट्रोल रूम को इसकी भनक तक नहीं लग सकी।

जांच में एमडीटी से स्पष्ट हो जाएगी लोकेशन
यूपी 100 वैैन में मोबाइल डाटा टर्मिनल एमडीटी मौजूद रहता है। जांच होने पर एमडीटी से रविवार की सुबह आठ से दोपहर बारह बजे तक पीआरवी की लोकेशन स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन


जन सुनवाई डॉटकॉम
पर भी शिकायत
मामले की शिकायत एक जागरूक नागरिक ने जन सुनवाई डॉटकॉम पर भी मंगलवार को की, जिसके स्टेटस में एसपी खीरी की ओर से जांच सीओ गोला को प्रेषित करने मैसेज भी बुधवार को जांचकर्ता के मोबाइल पर आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें