फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी मांगों को लेकर लेखपालों ने किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
lekhpal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जबरन सेवानिवृत्त लेखपालों को बहाल करने की मांग
विज्ञापन

- प्रदर्शन के बाद डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

लखीमपुर खीरी।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की जिला इकाई ने अपनी लंबित मांगों और जबरन सेवानिवृत्त किए गए लेखपालों की सेवानिवृत्ति का आदेश वापस लेने की मांग को लेकर असहयोग आंदोलन किया। धरना प्रदर्शन करने के बाद डीएम को ज्ञापन सौंपा।
लेखपालों ने मांग की कि मितौली के लेखपाल विजय बहादुर वर्मा और चंद्रभान वर्मा को जबरन अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी गई है। इस आदेश को तत्काल निरस्त किया जाए। लेखपालों की अरसे से चली आ रही समस्याओं का निदान किया जाए। लेखपालों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं उनका धरना प्रदर्शन और आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

लेखपालों के असहयोग आंदोलन को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद भी अपना समर्थन दे रहा है। आज के धरना प्रदर्शन में परिषद के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। यहां मौजूद रहने वाले परिषद कर्मचारियों में अध्यक्ष महंत सिंह, मंत्री परमानंद ने आकर कहा कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद लेखपालों के आंदोलन के साथ है।
विज्ञापन

धरना में रामकुमार दीक्षित, अतुल कुमार बाजपेई, शैलेंद्र दीक्षित, विनोद कुमार, सुरेश विश्वकर्मा, मुनेश शुक्ला, वेदप्रकाश गुप्ता, रामकृष्ण मिश्रा, चंद्र प्रकाश, दाताराम वर्मा, दिनेश पांडेय, जगदीश प्रसाद, पुष्कर शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें