फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई बाइक, चालक की मौत

विज्ञापन
माौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिकंदराबाद। सिकंदराबाद-जम्हौरा के बीच बुधवार की शाम मोड़ पर अनियंत्रित हुई बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे थाना नीमगांव के गांव नयापुरवा निवासी 25 वर्षीय नितिन कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

गांव नयापुरवा निवासी जितिन कुमार ने बताया कि उनका भाई नितिन कुमार बुधवार को किसी काम से सिकंदराबाद गया था। शाम को लौटते समय उसकी बाइक सिकंदराबाद-जम्हौरा के बीच स्थित मोड़ पर अनियंत्रित होकर टकरा गई, जिससे उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर रात में ही परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचे। नितिन की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

12 जनवरी को थी
नितिन की शादी
नितिन कुमार की 12 जनवरी को शादी थी। घर पर शादी की तैयारियां चल रही थीं। नितिन की मौत की सूचना जब उसकी होने वाली ससुराल पहुंची तो वहां भी कोहराम मच गया। शादी से पूर्व होने वाले पति की मौत से युवती का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें