फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की हवा बनाने आज आएंगे डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

टिकट बंटवारे को लेकर भाजपा में उभरे विरोध के चलते पार्टी संगठन की निगाह नगर पालिका चुनाव पर लग गई है। संगठन मंत्री से लेकर निकाय चुनाव प्रभारी तक जहां डैमेज कंट्रोल में लगे हैं, वहीं बड़े नेताओं के कार्यक्रम भी जिले में लगने लगे हैं। इसी के तहत डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा शुक्रवार को गोला और मोहम्मदी में जनसभाएं कर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में हवा बनाएंगे।
गोला गोकर्णनाथ। नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज के स्वर्गीय राजेंद्र गिरि स्टेडियम में आज प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा भाजपा से नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विजय शुक्ल रिंकू के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा और प्रशासनिक अमले ने उप मुख्यमंत्री की चुनावी सभा को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन

मोहम्मदी। डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा भाजपा प्रत्याशी संदीप मेहरोत्रा कन्हैया को जिताने के लिए चुनाव जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के लिए रामलीला मैदान में हेलीपैड बनाया गया है, जहां से वह मात्र छह सौ मीटर की दूरी पर बने अस्तल मंदिर परिसर के मंच पर पहुंचेंगे।

उपमुुख्यमंत्री के लिए रहेंगे सुरक्षा के कड़े प्रबंध
सीओ अभिषेक प्रताप ने बताया कि स्टेडियम में बने हेलीपैड पर डिप्टी सीएम का हेलीकॉप्टर उतरेगा। 16 नवंबर की शाम से ही नगर में भारी और गन्ना वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था में दो सीओ, दो इंस्पेक्टर, 40 उपनिरीक्षक, 80 कांस्टेबल पुरुष, 20 महिला कांस्टेबल, एक फायर टेंडर सहित कई थानों का पुलिस बल लगाया गया है। वाहनों की पार्किंग व्यवस्था नगर सीमा के बाहर की गई है। वहीं मोहम्मदी में डिप्टी सीएम की सुरक्षा में तीन सीओ, 12 एसओ, 45 एसआई, 160 आरक्षी, 30 महिला आरक्षी, दो प्लाटून पीएसी मौजूद रहेगी। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां डॉक्टरों की टीम और हेलीपैड की सुरक्षा के लिए पुलिस लाइन से सशस्त्र सुरक्षा गार्ड मौजूद रहेंगे।

मोहम्मदी में किया रूट डायवर्जन
प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि शुक्रवार को यातायात व्यवस्था में भी परिवर्तन किया गया है। गोला की ओर से आने वाले बड़े वाहन पुवायां रोड से, जबकि शाहजहांपुर की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को शंकरपुर राजा चौराहे से जेबीगंज की ओर भेजा जायेगा। इसके अलावा हेलीपैड से सभास्थल तक नगर की सभी दुकानों के सामने हो रहे अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। मंच पर और उसके आसपास कमांडो तैनात रहेंगे और मंच के पास स्थित मकानों पर आवश्यक पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन


चुनावी रणनीति और भितरघातियों पर भी करेंगे चर्चा
पार्टी सूत्रों की मानें तो डिप्टी सीएम चुनावी सभा के अलावा मंच के पास ही प्रत्याशियों और संगठन के पदाधिकारियों से चुनाव का सीन समझेंगे। डिप्टी सीएम जहां चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे, वहीं रूठों को मनाएंगे तो भितरघातियों पर चर्चा करेंगे। क्योंकि निकाय चुनाव में पार्टी के जनप्रतिनिधियों पर हाईकमान की विशेष नजर है और भितरघात करने वाले कुछ दिग्गजों पर कार्रवाई भी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें