लखीमपुर खीरी। मध्यप्रदेश के मंदसौर में आंदोलनकारी किसानों पर फायरिंग और किसानों की मौत के विरोध में समाजवादी पार्टी के युवा संगठन ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार को किसान विरोधी बताते हुए अंबेडकर पार्क के पास प्रदर्शन किया।
पुतला फूंकने के बाद समाजवादी छात्र सभा के जिला सचिव शाश्वत मिश्र ने कहा कि मोदी सरकार सबका साथ-सबका विकास की बात कर देश को अडानी, अंबानी के सामने गिरवी रखकर अपने मुख्यमंत्रियों से किसान आंदोलनों का दमन लाठी, गोली के बल पर कराना चाहती है। जिसकी बानगी मंदसौर में किसानों की निर्मम हत्या है।
लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष रियाजुल्ला खां ने किसानों को आत्महत्या और हत्या का तोहफा दे रही है। पुतला फूंकने वाले लोगों में निश्चय यादव, मुस्ताक अली अंसारी, शशांक तिवारी, आकाश अजय गुप्ता, अभय सिंह, रामजी, अमित वर्मा, अली आकिफ, अश्विनी कुमार, अजय सिंह, योगेंद्र सिंह बंटी आदि शामिल रहे। यह कार्यकर्ता जुलूस निकाल कर अंबेडकर पार्क पहुंचे और वहां मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पुतला फूंका।