फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शादी का झांसा देकर एक साल तक बनाए संबंध, बाद में शादी से मुकरा, रखी ऐसी डिमांड

Thu, 24 Nov 2022 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि गांव के ही चांदमियां ने एक साल पहले उससे शादी करने का आश्वासन दिया था, जिसके बाद दोनों बीच प्रेम संबंध बने। करीब एक साल तक दोनों के बीच संबंध रहे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के मैगलगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को शादी का झांसा देकर गांव के ही युवक ने एक साल तक संबंध बनाए। शादी की बाद करने पर युवक मुकर गया। मामले में पीड़िता ने मैगलगंज थाने में शिकायत की, जिस पर पुलिस ने आरोपी युवक समेत परिजन के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि गांव के ही चांदमियां ने एक साल पहले उससे शादी करने का आश्वासन दिया था, जिसके बाद दोनों बीच प्रेम संबंध बने। करीब एक साल तक दोनों के बीच संबंध रहे। छह माह पूर्व पीड़िता के पिता ने पुत्री की शादी करने के लिए वरीक्षा की थी, जिसमें 25 हजार रुपये दिए थे। इसके बाद जब बात शादी करने की आई तो आरोपी युवक चांदमियां व उसके परिजन दहेज में कार और एक लाख रुपये मांगने लगे।

युवती के पिता ने असमर्थता जताई तो युवक व उसके परिजन ने शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर मैगलगंज थाना पुलिस ने दहेज लोभियों के खिलाफ दुष्कर्म व दहेज उत्पीड़न के आरोपों में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी चांदमियां, अफसरान, रियाज उर्फ बड़क्के, कर्मदीन, आरोपी युवक की मां नपिस्सा के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें