फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: डेबरघाट में शारदा नदी पर बनेगा 1825 मीटर लंबा पुल

विज्ञापन
डेबर गांव जाने वाली खस्ताहाल सड़क।
विज्ञापन
मोहम्मदी के जमुनिया घाट पर 181 मीटर लंबा पुल बनाने की भी स्वीकृति मिली
विज्ञापन

चार महीने तक चली लंबी कवायद, अब जनवरी से शुरू हो जाएगा निर्माण
खमरिया। ईसानगर ब्लॉक के डेबरघाट गांव समेत आसपास की करीब 70 हजार की आबादी के दिन अब बहुरने वाले हैं। सरकार ने गांव के डेबरघाट से लेकर पड़ोसी जनपद सीतापुर के गांव अकबरपुर तक शारदा नदी पर 1825 मीटर लंबे पुल की स्वीकृति दे दी है। इससे अब डेबर गांव समेत आसपास के हजारों लोगों को नाव से नदी पार करने से मुक्ति मिल जाएगी। इसके अलावा मोहम्मदी के जमुनिया घाट पर 181 मीटर लंबा पुल बनाने की भी स्वीकृति मिल गई है।
जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर ईसानगर ब्लॉक में शारदा नदी किनारे स्थित डेबर गांव लगभग वीरान हालत में है। ग्राम प्रधान अफरोज आलम उर्फ गुड्डू ने बताया कि डेबरघाट पर पुल बन जाने से सीतापुर जिले में स्थित अकबरपुर से सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी। अभी नाव के सहारे करीब दो किलोमीटर तक नदी पार करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


पुल बन जान से बचेगी 60 किलोमीटर की दूरी
ग्रामीणों जब्बार पुत्र रफीक निवासी डेबर और रफीक ने बताया कि नदी की वजह से फसलें बर्बाद हो जाती हैं। नदी के उस पार अकबरपुर, चांदी, मानपुर पकड़िया पुरवा, विश्वा खुर्द आदि सीतापुर जनपद में आने वाले गांव हैं। मुरली और अकबर ने बताया कि पार जाने के लिए नदी किनारे घंटों इंतजार करते हैं, तब नाव मिलती है, जिससे हम लोग उस पार खेत देखने जाते हैं।
सीतापुर के तंबौर जाने के लिये सड़क मार्ग से खमरिया, मतवा होकर 60 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। डेबर घाट पर पुल बनने से क्षेत्र के लगभग 70 हजार लोगों को सीतापुर के लहरपुर, तंबौर, रेउसा और बिसवां जाने में सुविधा मिल सकेगी। पुल बन जाने से तंबौर की दूरी 60 किलोमीटर से घटकर 7 किलोमीटर रह जाएगी। शारदा नदी पार सीतापुर का अकबरपुर व मानपुर गांव हैं।

चार महीने तक चली लंबी कवायद
लखीमपुर खीरी। धौरहरा विधान सभा क्षेत्र के ईसानगर ब्लॉक के गांव डेबर से लगकर बह रही शारदा नदी पर 1825 मीटर व मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र में जमुनिया घाट के गोमती नदी पर 181 मीटर लंबा पुल बनाने की स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन

राज्य सेतु निगम के सूत्रों के मुताबिक, जनपद खीरी के इन दोनों नदियों पर पुल बनाने की मांग अरसे से चली आ रही है, जिस पर प्रदेश के कैबिनेट और पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद की विशेष नजर थी। लिहाजा, चार महीने पहले इन दोनों जगहों पर सर्वे का कार्य शुरू किया गया था। नदी की धारा के बहाव की दिशा आदि का परीक्षण किया गया था। करीब चार महीने तक चली लंबी कवायद के बाद अब इस प्रस्ताव को स्वीकृत मिल गई है। उधर, मंत्री जितिन प्रसाद की तरफ से बताया गया कि डेबर गांव में 1825 मीटर लंबे पुल के लिए 16,748 लाख, जबकि मोहम्मदी में 181 मीटर लंबे पुल के लिए 3,325 लाख रुपये से निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें