पलियाकलां। मंडी समिति में गेहूं खरीद केंद्र पर बारदाने के अभाव में तौल पर खासा प्रभाव पड़ रहा है। मंगलवार को आया बारदाना बुधवार को ही खत्म हो गया। जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बता दें कि भारत सरकार के मौसम विभाग के अनुसार फैनी चक्रवात के कारण प्रदेश में दो व तीन मई को हल्की वर्षा व तीव्र हवाएं चलने की संभावना जताई है। जिससे खेतों में लगी गेहूं की फसल को काटकर किसान सुरक्षित जगह ले जा रहा है। इसी के चलते मंडी में किसानों की आवक बढ़ी है, लेकिन यहां पर बारदाने की समस्या का सामना किसानों का करना पड़ रहा है। दैनिक खरीद तीन सौ क्विंटल से बढ़ाकर नौ सौ क्विंटल भी कर दी गई है, लेकिन बारदाने का अभाव बना हुआ है। मंगलवार को तीन हजार बारदाना यहां आया था, लेकिन बुधवार की शाम से पहले ही खत्म हो गया। जिसके कारण किसानों की लाइन यहां लगी हुई है।