फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में सड़क किनारे मिला अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज। खीरी थाना क्षेत्र के बसैगापुर गांव में एक अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। खेत पर जाने की बात कह गुरुवार शाम वह घर से निकला था। शुक्रवार सुबह खेत किनारे उसका शव देख घर में कोहराम मच गया। प्रधानपति की सूचना पर पुलिस और हलका लेखपाल मौके पर पहुंचे। ठंड और शराब के अधिक सेवन से मौत की बात कह परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। पंचायतनामा के बाद पुलिस ने शव घर वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह खेतों की ओर जा रहे लोगों की नजर सड़क किनारे पड़े एक शव पर गयी। शव की पहचान बसैगापुर निवासी बालक राम (45) के रूप में होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर खीरी थाने की शंकरपुर पिकेट पुलिस और हलका लेखपाल शैलेंद्र मिश्रा मौके पर पहुंचे। मृतक के घर वालों ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम वह खेत की ओर जाने की बात कह घर से निकले थे। रात भर घर नहीं लौटे। घर वालों ने बताया कि मृतक शराब का आदी था। अधिक नशे में वह खेत पर ही लुढ़क गया। रात भर खुले में पड़े रहने से ठंड लगने से मौत होने की घर वालों ने आशंका जताई है। पोस्टमार्टम न कराने की बात सुन पुलिस ने पंचायतनामा कर शव घर वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन


मौके पर लेखपाल गए थे। शीतलहर से मौत नहीं हुई है। घर वालों ने शराब के अधिक सेवन से मौत की बात कही है।
- डॉ. लाल कृष्ण नायब तहसीलदार

मृतक शराब का आदी था। सम्भवत: ठंड से मौत हुई है। मृतक के तीन बेटे है। परिवार के पास नाम मात्र जमीन है। हर संभव मदद की जाएगी।
- बहादुर लाल, प्रधान पति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें