फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुकिंग पर गई बोलेरो लूटी, चालक को बांधकर जंगल में डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
चालक को जंगल में बंधक बनाकर बोलेरो लूटी
विज्ञापन


हैरमखेड़ा। मैगलगंज से बुकिंग पर ले जाई गई बोलेरो को बदमाशों ने लूट लिया। चालक से नकदी, मोबाइल और घड़ी लूटकर उसे जंगल में बांधकर डाल दिया। किसी तरह बंधनमुक्त होकर चालक घर पहुंचा और घटना की जानकारी वाहन स्वामी को दी। इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई है।
विज्ञापन

गुरुवार को तीन बदमाश मैगलगंज के मेला ग्राउंड में आए, जहां एक बोलेरो संदीप गुप्ता की लखीमपुर जाने के लिए बुक की, जिसके चालक अंकित गुप्ता निवासी धर्माखेड़ा थे। बदमाशों ने लखीमपुर में भारत नर्सिंग होम जाने के लिए कहा। इस पर ड्राइवर अंकित तैयार हो गया और वह बदमाशों को बैठाकर चल दिया। मैगलगंज से निकलने के बाद जैसे ही गाड़ी मितौली पहुंची, तो बदमाशों ने गाड़ी रोकने को कहा। गाड़ी रोकने पर बगल में ही चाट की दुकान पर टिक्की खाने लगे। बदमाशों ने चालक को भी टिक्की दी, लेकिन जैसे ही वह खाने लगा तो एक बदमाश ने उसे हाथ धुलने के लिए पानी देने को कहा। इस पर चालक ने टिक्की बेंच पर रख दी और एक बदमाश का पानी से हाथ धुलवाने लगा। इसी दौरान चालक की टिक्की में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया गया, जिसकी जानकारी उसे नहीं हो सकी। इसके बाद कस्ता पहुंचने पर चालक की हालत खराब होने लगी। उसने बदमाशों से तबीयत खराब होने की बात कही, जिस पर बदमाशों ने कहा लखीमपुर चलकर आराम कर लेना। लखीमपुर एलआरपी चौराहे तक पहुंचते ही चालक अंकित अचेत हो गया और गाड़ी रोक दी। चालक का कहना है कि हमें कुछ जानकारी नहीं है कि गाड़ी कहां ले गए, कैसे ले गए। उसने बताया कि शुक्रवार की रात को होश आया, तो भीरा थाना के धुरहा बाजार के निकट जंगल में खुद को बंधा पाया। चालक ने बताया कि किसी तरह मैंने हाथ खोले और मुंह से पट्टी छुड़ाई। इसके बाद वह रोड की तरफ आया और बाजार के निकट एक राहगीर से अपने घर को फोन मिलवाया। इसके बाद चालक के घर वाले वहां पहुंचे। इससे पहले भीरा इंस्पेक्टर भी सूचना पर पहुंचे और चालक को भीरा थाना ले गए। चालक ने बताया कि हमारे पास से दो हजार की नगदी, एक मोबाइल, एक सोने की अंगूठी भी बदमाश निकाल ले गए।
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आया है, लेकिन घटनास्थल दूसरे थाना क्षेत्र में पड़ता है। मामले की जांच की जा रही है।
- फतेह सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना मैगलगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें