फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दंपति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दंपति घायल
विज्ञापन

घायलों की हालत गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती
बिना हेलमेट कर रहे थे ट्रिपल राइडिंग
अमर उजाला ब्यूरो
मैगलगंज। औरंगाबाद के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली और बिना हेलमेट ट्रिपल राइडिंग कर रही बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार उसका भाई और भाभी घायल हो गईं। घायलों को घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कसबा मोहम्मदी के बाजार खुर्द धनेशा निवासी मसीबुल्ला के पुत्र 26 वर्षीय हारुन बृहस्पतिवार की सुबह अपनी चचेरी भाभी 32 वर्षीय रहीसा को दवा दिलाने बाइक से गांव सहुआपुर आ रहा था। बाइक पर रहीसा के पति 34 वर्षीय सूफी भी बैठे थे। औरंगाबाद चौराहा के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक चला रहे हारुन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रहीसा और उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा, जहां से डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस के मुताबिक बाइक पर सवार हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन

00000000
बाइकों की सीधी टक्कर में दो घायल
बिजुआ। भीरा थाना क्षेत्र के बिजुआ पावर हाउस के समीप दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
बिजुआ निवासी अनुराग अपने साथी विनोद के साथ बाइक से गैस सिलिंडर लेने एजेंसी गए थे। वहीं दूसरी तरफ भीरा थाना क्षेत्र के ग्राम मड़ईपुरवा निवासी शिवम अपनी बाइक से ग्राम बसतोली किस काम से गया थे। वहीं से वापस लौटते समय बिजुआ पावर हाउस के पास शिवम और अनुराग की बाइक आपस में टकरा गई । टक्कर में दोनों बाइक चालक घायल हो गए। घायलों को लोगों की मदद से बिजुआ अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां शिवम का प्राथमिक उपचार चल रहा है। अनुराग की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहनें थे। ब्यूरो
विज्ञापन

-बाक्स-
युवक की मौत की खबर से घर में मचा कोहराम
18एलकेएच 302
मोहम्मदी। औरंगाबाद चौराहा के पास सड़क हादसे में हारुन की मौत की खबर जब उसके घर आई तो परिवार में कोहराम मच गया। रोते-विलखते परिवार के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। चीखपुकार पर उनके घर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। लोग रोते-विलखते परिवार वालों को दिलासा दिला रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें