फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो स्टाफ नर्स की लापरवाही से टब में गिरा था नवजात

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टाफ नर्स की लापरवाही से टब में गिरा था नवजात
विज्ञापन

जांच टीम ने सीएमओ को सौंपी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
मोहम्मदी। शनिवार को सीएचसी में प्रसव के दौरान नवजात का टब में गिरना स्टाफ नर्स की घोर लापरवाही प्रतीत करता है। जांच टीम के अनुसार डॉक्टर और पीड़ित पक्ष के दर्ज बयानों से स्टाफ नर्स की ही लापरवाही सामने आई है। टीम ने कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट मंगलवार को सीएमओ को सौंप दी है।
नकेड़ा गांव निवासी राजकिशोर की गर्भवती पुत्री धनदेवी के प्रसव के बाद नवजात की टब में गिरकर मौत हो गई थी। इस मामले में जांच टीम को भी स्टाफ नर्स प्रीति कश्यप की लापरवाही मिली है। इस दौरान सीएचसी के लोगों सहित वहां भर्ती गर्भवती महिलाओं एवं प्रसूताओं ने भी स्टाफ नर्स द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने की शिकायत की। जांच टीम के सदस्यों का कहना है कि डॉक्टर अंजना सिंह एवं पीड़ित पक्ष के बयान के अनुसार स्टाफ नर्स की लापरवाही मिली है। प्रसव के दौरान बच्चा किसी भी स्थित में हो, लेकिन उसका टब में गिरना ही घोर लापरवाही दर्शाता है। प्रसव कक्ष में तो बेहद सतर्कता के साथ ड्यूटी की जरूरत होती है, जिससे जच्चा-बच्चा के साथ कोई दुर्घटना न हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

..........
नवजात का टब में गिरना दर्शाता है लापरवाही
मरीजों की देखभाल करना स्टाफ नर्स की जिम्मेदारी है और फिर लेबर रूम में तो बहुत की सतर्कता से ड्यूटी करने की आवश्यकता है। वैसे भी नवजात किसी भी स्थित में हो, उसका टब में ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ नर्स की लापरवाही दर्शाता है। वहीं सीएचसी स्टाफ ने भी प्रीति कश्यप के अड़ियल रुख की शिकायत की है, जिसकी रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी है।
-डॉ.बलबीर सिंह, एसीएमओ एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
..........
जांच रिपोर्ट मिल गई है, लेकिन अभी देखी नहीं है। यदि लापरवाही मिलती है तो कार्रवाई अवश्य होगी, जिससे दुबारा ऐसी पुनरावृत्ति न हो।
-डॉ.मनोज अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें