फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की टक्कर में एक चालक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दो बाइकों की टक्कर में एक चालक की मौत, दूसरा घायल
क्रासर......
गोला कोतवाली क्षेत्र में केशवापुर गांव के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। गोला कोतवाली क्षेत्र में केशवापुर गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 24 वर्षीय योगेंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

फरधान थाना क्षेत्र के गांव मनवापुर निवासी जगपाल का पुत्र 24 वर्षीय योगेंद्र सिंह मंगलवार की दोपहर गोला जाने के लिए बाइक से निकला था। रास्ते में केशवापुर गांव के पास सामने से आई बाइक ने टक्कर मार दी, जिसे हैदराबाद थाना के गांव देवकली निवासी वीरेंद्र कुमार चला रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें इलाज के दौरान रात एक बजे योगेंद्र की मौत हो गई। डाक्टर की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें