फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों ने गांधी टोपी पहन कर किया प्रदर्शन

Thu, 12 Jul 2018 11:54 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले जिले भर के लेखपालों ने कार्यबहिष्कार करते हुए गांधी टोपी पहन कर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ जिला इकाई के अध्यक्ष राम कुमार दीक्षित और अतुल कुमार बाजपेई ने किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष राम कुमार दीक्षित ने कहा कि लेखपाल संघ की जायज मांगों को सरकार द्वारा शासनादेश जारी नही किया जा रहा है। जनता को भ्रमित करने के लिए कहा जा रहा है कि कार्रवाई की जा रही है। लेखपालों का आंदोलन तोडने के लिए एस्मा, एफआईआर, जेल भेजने, निलंबन और बर्खास्तगी की कार्रवाइयां की जा रही है जोकि लोकतंत्र की मर्यादा के विपरीत है।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने कहा कि सरकार कार्रवाई का भय दिखाकर संवर्ग और कर्मचारियों को भयभीत करने का कुत्सित प्रयास तो कर रही है लेकिन जायज मांगों को पूरा करने के संबंध में मूकदर्शक बनी हुई है। यह कृत्य जनता और कर्मचारी दोनों को मूर्ख बना रहा है। जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण करने का दंभ भरने वाली सरकार अपने कर्मचारियों की मांगों को दो वर्ष में भी निस्तारित नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन

सभास्थल पर राज्य कर्मचारी कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष महंत सिंह, मंत्री परमानंद रामराज सिंह,सर्वेश कुमार वर्मा, आरके पांडेय, सुशील कुमार पांडेय, सत्येंद्र कुमार वर्मा, बृज किशोर वर्मा, वकील अहमद, आदित्य मिश्र, रामदत्त दीक्षित, चंद्र प्रकाश, मनोज शुक्ला, सोनम जायसवाल, अनुज मिश्र, विनोद कुमार, मुनीश शुक्ला आदि जिले भर के लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें