फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक बंदी के दूसरे दिन ही एटीएम हुए खाली

Fri, 30 Mar 2018 07:58 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
atm
विज्ञापन

बैंकों की दूसरे दिन की छुट्टी के बाद ही शहर के अधिकांश एटीएम खाली हो गए, जिनमें पैसा बचा था वहां कतारें लगी हुई हैं। हालांकि शनिवार को बैंकें खुलने से लोगों को राहत मिल सकती है। हालांकि पहले बैंकों ने चार दिन की बंदी का ऐलान किया गया था, जिसमें गुरुवार को शनिवार की बैंक बंदी वापस ले ली गई।

विज्ञापन

स्टेट बैंक की मुख्य शाखा का एटीएम शुक्रवार को खुला तो था, लेकिन उसमें पैसे नहीं थे। कुछ यही हाल पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और एक्सिस बैंकों का भी रहा। अधिकांश एटीएम में पैसा खत्म हो चुका है तो इक्का-दुक्का जो एटीएम चल भी रहे थे उनमें पैसा निकालने वाले लोगों की कतारें लगी हुई थीं। इलाहाबाद बैंक के एटीएम पर शुक्रवार की सुबह से ही लंबी लाइन लगी रही। दोपहर बाद इस एटीएम में भी पैसे खत्म हो गए। हालांकि आज शनिवार को बैंकें खुलने से लोगों को राहत मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें