फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव का गौना को लेकर शिवमय हुआ शहर, निकली भव्य झांकी

विज्ञापन
विज्ञापन
20एलकेएच 6,7
विज्ञापन


पार्वती के गौना को लेकर शिवमय
हुआ शहर, निकली भव्य झांकी
शिव सेवा समिति ने किया आयोजन, 108 लोगों ने किया भोलेनाथ का रुद्राभिषेक

अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
शिव गौना कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को युवराज दत्त महाविद्यालय मैदान में रुद्राभिषेक का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान 51 वेदपाठी ब्राह्मणों ने 108 शिवभक्तों को भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कराया। इससे पूरा मैदान शिव-पार्वती के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

शिव सेवा समिति द्वारा मंगलवार को वाईडी कॉलेज मैदान में आयोजित भगवान शिव-पार्वती के गौना कार्यक्रम को लेकर शिवभक्त सुबह से ही मैदान में इकठ्ठा होने लगे। रुद्राभिषेक को लेकर उत्साहित शिव भक्तों से कॉलेज मैदान भगवान शिव के रंग में रंग गया। दोपहर करीब 11 बजे से रुद्राभिषेक कार्यक्रम शुरू हुआ, जो दोपहर 2.30 बजे तक चला। इसमें 51 वेदपाठी ब्राह्मणों ने 108 शिव भक्तों को रुद्राभिषेक कराया। इससे पूरा शहर शिवमय हो गया। इसके बाद शिवभक्तों ने भुंइफोरवानाथ मंदिर से माता पार्वती का गौना कर वाईडी कॉलेज तक शोभायात्रा निकाली। इसमें कई मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गई। इस कार्यक्रम से पूरा शहर शिवमय हो गया। शिव के गौना कार्यक्रम को लेकर समिति द्वारा पूरे शहर की भव्य सजावट कराई गई। इसमें समिति के पदाधिकारियों सहित सभी शिवभक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें