फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमक्खियों के हमले में छात्र समेत कई लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/धौरहरा खीरी।
विज्ञापन

पुलिस चौकी कफारा क्षेत्र के गांव चंदपुरा के पास सोमवार को मधुमक्खियों ने राहगीरों पर हमला बोल दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई। मधुमक्खियों के हमले में एक छात्र समेत कई लोग घायल हो गए। लोगों ने धुआं आदि कर किसी तरह जान बचाई।
विज्ञापन

गांव कफारा निवासी दीपक गुप्ता कांती देवी इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र है। सोमवार की सुबह वह साइकिल से कॉलेज जा रहा था। गांव चंदपुरा के पास स्थित एक ईंट भट्ठे के पास मधुमक्खियों के झुंड ने उस पर हमला बोल दिया। इस बीच नौबस्ता निवासी पच्चू भी आ गए। मधुमक्खियों ने पच्चू समेत अन्य राहगीरों पर हमला कर दिया। इससे वहां चीखपुकार मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। मधुमक्खियों के हमले से छात्र दीपक गुप्ता और पच्चू समेत कई लोग घायल हो गए। लोगों ने किसी तरह पुआल आदि सुलगाकर मधुमक्खियों से घिरे लोगों को बचाया। मधुमक्खियों के हमले के कारण करीब आधा घंटे तक आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें