फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरीफंटा की टीम ने किया ट्राफी पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/सिंगाही।
विज्ञापन

महारानी सुरथ कुमारी स्टेट फुटबाल टूर्नामेंट का 94 वां फाइनल मैच लखनऊ इलेवन और गौरीफंटा के बीच खेला गया। गौरीफंटा की टीम ने लखनऊ की टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। मुख्य अतिथि अजय मिश्र टेनी ने फुटबॉल में किक मारते हुए खेल का शुभारंभ किया। समापन पर विजेता टीम को 21 हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कस्बे में चल रहे महारानी सुरथ कुमारी स्टेट फुटबाल टूर्नामेंट के अंतिम दिन लखनऊ इलेवन और गौरीफंटा के बीच फाइनल मैच खेला गया। एक घंटा 20 मिनट के इस टूर्नामेंट में दोनों टीमें अच्छा प्रदर्शन कर एक दूसरे को पूरे समय में कड़ा मुकाबला देती रही। पहले हाफ में छठें मिनट पर गौरीफंटा की टीम के खिलाड़ी गज्जो ने एक गोल मारा फिर इसी टीम के खिलाड़ी चेतन ने 39वें मिनट पर एक गोल मारते हुए टीम को बढ़त दिलाई। 55वें मिनट पर चेतन ने फिर तीसरा गोल मारा। उसके बाद राकेश ने 69वें मिनट पर चौथा गोल मारकर गौरीफंटा की टीम को 4-0 से मैच जिता दिया। इससे पहले मैच का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि सांसद अजय मिश्र टेनी ने रविवार को महारानी सुरथ कुमारी स्टेट फुटबाल टूर्नामेंट के फाइनल के दौरान कहा कि खेलों से प्रतिभाओं में निखार आता है। खेलों से शरीर स्वस्थ रहता हैं। इस मौक पर महामंत्री सुनील बत्रा, कुंवर मनुराज सिंह, सांसद प्रतिनिधि दीपक तलवार, नागेंद्र सिंह सेंगर, सजंय सिंह, एमआर सेठी, एमयू खान, अनूप भंडारी, आरडी राय सहित सभी कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें